नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mauni Amavasya 2024: अमावस्या के दिन जरूर करें काम, पितृ दोष नहीं करेगा परेशान और इन बातों का रखें विशेष ध्यान

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Mauni Amavasya 2024: पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या (Mauni Amavasya 2024) तिथि को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। मौनी अमावस्या को माघ अमावस्या भी कहते है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी...
12:14 PM Feb 07, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Mauni Amavasya 2024: पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या (Mauni Amavasya 2024) तिथि को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। मौनी अमावस्या को माघ अमावस्या भी कहते है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी...
featuredImage featuredImage

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Mauni Amavasya 2024: पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या (Mauni Amavasya 2024) तिथि को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। मौनी अमावस्या को माघ अमावस्या भी कहते है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी। पूरे साल में पड़ने वाली अमावस्याओं में मौनी अमावस्या का खास महत्व माना गया है। यह अमावस्या पितृ दोष से मुक्ति और पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

 

 

इस अमावस्या के दिन पितरों के नाम पर पूजा,पिंड दान,तर्पण और दान आदि करने की पंरपरा है। इस दिन जातकों द्वारा कुछ काम करने से जीवन में सफलता,सुख और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है तो वहीं इस दिन कुछ कार्यो को करने की मनाही होती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे ही ​कुछ कार्यो के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है मौनी अमावस्या के दिन क्या करें और क्या ना करें।

मौनी अमावस्या के दिन करें ये कार्य:-

 

 

1. पितृदोष निवारण यंत्र की स्थापना

माना जाता है कि जिस जातक की कुंडली में पितृदोष होता है। उस व्यक्ति को ज्योतिष की सलाह पर मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2024) के दिन पितृ दोष निवारण यंत्र करी स्थापना करनी चाहिए। ये पितृ दोष निवारण यंत्र पितृ दोष के नकारात्मक व दुष्प्रभावों को कम करने में उपयोगी माना गया है। इस यंत्र के प्रभाव से​ जातक के जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है।

 

2. करें ये जरूरी काम

मौनी अमावस्या के दिन कुछ ऐसे काम भी है जिसे हर व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। जैसे इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान अगर ऐसा संभव ना हो तो आप नहाने के पानी में गंगाजल डलकर भी स्नान कर सकते है। इसके अलावा इस दिन ​भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करे, पितरों का तर्पण और तेल का दान करना चाहिए। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार यह चारों काम मौनी अमावस्या के दिन करना अति फालदायी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की आने वाली सातों पीढ़ियां खुशहाल रहती है।

3. मौन व्रत करें धारण

इस साल मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2024)  9 फरवरी को मनाई जा रही है। इस अमावस्या के व्रत के दौरान कुछ भी नहीं बोला जाता। इस दिन मौन व्रत करने से तन और मन दोनों में शुद्धता आती है और शरीर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही कहा जाता है कि मौन रहने से व्यक्ति खुद को अंदर से समझने में मदद मिलती है।

4. इन चीजों का करें दान

मौनी अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद या गरीब इंसान को काले तिल के लड्डू, आवंला,काले वस्त्र और तिल का तेल जरूर दान करना चाहिए। माना जाता है कि इस दान से पितृ दोष शांत होते है। साथ ही इस दिन चींटियों को आटे में शक्कर मिलाकर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के सारे पितृ दोष दूर हो जाते है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

 

5.पीपल पेड़ की पूजा

मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन आप शाम को पीपल पेड़ की पूजा करे। शाम के समय आप पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाए।

मौनी अमावस्या के दिन ना करें ये कार्य:- 

1. मौनी अमावस्या के दिन व्रत करने वाले लोगों द्वारा मौन व्रत भी किया जाता है। इस दिन विशेष ध्यान रखें कि जिन लोगों ने व्रत किया है वह गलती से भी कुछ ना बोले और एकांत में रहकर भगवान की आराधना करे। इस दिन मन के विचारों को शुद्ध रखे। तभी यह व्रत आपके लिए फलदायी माना जाएगा।

 

 

2. मौनी अमावस्या के दिन कुछ कार्यो को करने की मनाही होती है। जैसे इस दिन कोई भी नए काम की शुरूआत ना करे और ना ही कोई मांगलिक कार्य जैसे भूमि, वाहन, गहने आदि भी ना खरीदे। मौनी अमावस्या का दिन हमारे पूर्वजों को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन सिर्फ उन्हीं को ही याद करे।

3. मौनी अमावस्या से जुड़ी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा विलीन रहता है और नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है। ऐसे में ​इस दिन अकेले और किसी सुनसान जगह ना जाने की सलाह दी जाती है। तो आप गलती से भी किसी सुनसान जगह पर अकेले ना निकले।

यह भी पढ़े: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन स्टूडेंट जरूर करें ये उपाय, ज्ञान और बुद्धि में होगी वृद्धि

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
09 febuary09 febuary 202409 फरवरी09 फरवरी 202409 फरवरी 2024 मौनी अमावस्याAmavasyaAmavasya 2024do and don't do these work on mauni amavasyado these upay get rid of Pitra Doshdonate on Mauni Amavasyakab hai Mauni Amavasyakya hai Mauni Amavasyakya hai upaykyun manai jati hai Mauni AmavasyaMauni AmavasyaMauni Amavasya 2024Mauni Amavasya special upayMauni Amavasya upayअमावस्याअमावस्या 2024कब है मौनी अमावस्याक्या है मौनी अमावस्याक्यों मनाई जाती है मौनी अमावस्यामौनी अमावस्यामौनी अमावस्या 2024मौनी अमावस्या उपायमौनी अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें

ट्रेंडिंग खबरें