नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Masik Shivratri 2024: आखिर रात में ही क्यों की जाती है मासिक शिवरात्रि की पूजा? जानें वजह

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Masik Shivratri 2024: देवों के देव महादेव (Masik Shivratri 2024)अगर किसी व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसा दे तो उस व्यक्ति को जीवन में आ रही सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सभी...
07:44 PM Feb 05, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Masik Shivratri 2024: देवों के देव महादेव (Masik Shivratri 2024)अगर किसी व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसा दे तो उस व्यक्ति को जीवन में आ रही सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सभी देवी देवताओं में भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे आसान माना जाता है और इसी वजह से हर सोमवार को उनकी नियमित रूप से पूजा की जाती है। इसी तरह हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार माघ माह की मासिक शिवरात्रि 8 फरवरी को मनाई जाएगी।

 

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूरे साल में कुल 12 मासिक शिवरात्रि व्रत आते है। वहीं भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि को हुआ था इसी वजह से हर माह के चतुर्दशी तिथि को ही मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। लेकिन इस मासिक शिवरात्रि के व्रत में भगवान शिव की पूजा दिन में नहीं बल्कि रात में की जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मासिक शिवराात्रि में शिव भगवान की पूजा रात में ही क्यो की जाती है? तो आइए जानते है इसके पीछे की वजह :—

इस वजह से रात में होती है भगवान शिव की पूजा

 

 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा रात के चार प्रहर में ही करने की परंपरा है। ​धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि चतुर्दशी की रात्रि में ही भगवान शिव और मां पावर्तती का विवाह हुआ था। इसी वजह से भगवान शिव को रात्रि प्रिय है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चार प्रहर में प्रत्येक प्रहर 3 घंटे का होता है और हर प्रहर में भगवान शिव का दूध के साथ दही व शहद से अभिषेक किया जाता है। माना जाता है कि रात के समय में व्यक्ति एकाग्रता के साथ भगवान शिव की पूजा करने में सक्षम होता है। इन्ही सब की वजह से मासिक शिवरात्रि की रात में भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है।

मासिक शिवरात्रि का महत्व

 

पौराणिक ग्रंथ शिव पुराण के अनुसार मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा के लिए समर्पित होता है और इस दिन साधक भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से कुंडली में चंद्रमा से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही कहा जाता है कि जिन लोगों की शादी में दिक्कतें आ रही है वे लोग अगर सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव की आराधना करते है तो उनकी विवाह से जुड़ी सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती है।

मासिक शिवरात्रि में शिव के इन मंत्रों का करें जाप :- 

 

1. शिव जी का महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

2. शिव जी का नमस्कार मंत्र

शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।

ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day 2024: आखिर 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन डे, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
08 february 202408 february 2024 Shivratri08 february panchang08 february Shivratri2024 Masik Shivratrilord shivMasik shivratrimasik shivratri kab haiShivratriWhy is Masik Shivratri worship done at nightफरवरी में कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रिमासिक शिवरात्रिरात में क्यों होती है मासिक शिवरात्रि पूजाशिवरात्रिशिवरात्रि 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article