नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Masik Durgashtami 2024: जानें कब मनाई जाएगी फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी? क्या है शुभ मुहूर्त और इसकी पूजा विधि

Masik Durgashtami 2024: हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2024) मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दिन को दुर्गाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी और मास दुर्गाष्टमी के नाम से भी...
04:43 PM Mar 15, 2024 IST | Juhi Jha
Masik Durgashtami 2024: हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2024) मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दिन को दुर्गाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी और मास दुर्गाष्टमी के नाम से भी...

Masik Durgashtami 2024: हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2024) मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दिन को दुर्गाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी और मास दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता हैं। इस दिन भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए​ विधि विधाने से पूजा और व्रत करते है। इस माह फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी 17 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते है मासिक दुर्गाष्टमी की शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त:-

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2024) के दिन शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की आराधना करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। मासिक दु​र्गाष्टमी तिथि 16 मार्च 2024, शनिवार रात 9 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 17 मार्च 2024, रविवार सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगा। उदया तिथि की वजह से इस माह फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी का व्रत 17 मार्च को रखा जाएगा। वहीं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 16 मार्च 2024 को 9 बजकर 39 से लेकर अगले दिन 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि:-

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2024) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर सारे कार्य से निवृत होकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थान की साफ सफाई करे और फिर तांबे के पात्र से सूर्य देव को अर्ध्य दे। इसके बाद चौकी ​लगाए और फिर उस पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद मां को लाल चुनरी अर्पित करे और मां को सोलह श्रृंगार अर्पित करें।

इसके बाद विधि पूर्वक पूजा करें और मां को लाल फूल, लौंग, कपूर, मौली,अक्षत चढ़ाए और धूप व दीप प्रज्वलित करें। इसक बाद मां के समक्ष पान के ऊपर सुपारी और इलायची रखें और फिर मां को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाए। फिर दुर्गा चालीसा का पाठ व मंत्रों का जाप करें और पूजा के अंत में आरती कर क्षमा याचना करें।

यह भी देखें:- Martyrs Day 2024: सिर्फ 23 मार्च ही नहीं साल में 7 बार मनाया जाता है शहीद दिवस, जानें ​कब और इसके पीछे की वजह

Tags :
17 march 2024 Masik Durgashtami17 march Masik DurgashtamiDurgashtamiDurgashtami puja vidhiDurgashtami shubh muhuratmaas Durgashtamimasik DurgashtamiMasik Durgashtami 2024Phalgun monthPhalgun month Durgashtami

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article