नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर इन 5 चीजों का करें दान

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Makar Sankranti 2024: हर साल मकर संक्रांति का त्यौहार (Makar Sankranti 2024) पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में भी मकर संक्रांति को प्रमुख त्यौहार माना गया है। जब सूर्य के मकर राशि...
05:23 PM Jan 08, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Makar Sankranti 2024: हर साल मकर संक्रांति का त्यौहार (Makar Sankranti 2024) पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में भी मकर संक्रांति को प्रमुख त्यौहार माना गया है। जब सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि पर मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है और इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने व्यक्ति को अपने कष्टों से निजात मिलता है और जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आप भी अपने जीवन में सभी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते है तो मकर संक्रांति के अवसर पर पूजा के बाद इन चीजों का दान करें।

खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति के दिन घरों में खिचड़ी बनाने की परंपरा होती है और कई जगहों पर तो मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। इस खास अवसर पर आप खिचड़ी बनाकर या फिर खिचड़ी की सामग्री दान करें। खिचड़ी एक तरह से अन्न दान ही माना जाता है और शास्त्रों में अन्न दान को सबसे बड़ा दान बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन खिचड़ी दान करने से व्यक्ति के कुंडली में सूर्य,चंद्रमा और गुरू की स्थिति मजबूत होती है और परिवार में खुशहाली व सुख शांति बनी रहती है।

कपड़ें और कंबल का दान

मकर संक्रांति का त्यौहार हमेशा जनवरी की सर्दियों में मनाया जाता है। मकर संक्रांति के अवसर पर आप किसी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को गर्म कपड़े और कंबल दान कर सकते है। मान्यता है कि इस दिन गर्म कपड़े व कंबल दान करने से शनि और राहु दोषों से मुक्ति मिल जाती है और व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती हैं।

 

 

 

काला तिल का दान

मकर संक्रांति पर काला तिल का अलग ही महत्व है। इस खास मौके पर काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए अगर आप चाहे तो काले तिल का लड्डू भी दान कर सकते है। शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि जब सूर्य भगवान शनि देव के घर गए थे तो अपने साथ काला ​तिल लेकर गए थे जिससे शनि भगवान जल्दी प्रसन्न हो गए थे। मकर संक्रांति के दिन पानी में काला तिल डालकर सूर्य भगवान को अर्घ्‍य दें। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते है और व्यक्ति पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं ।

घी और गुड़ दान

मकर संक्रांति के दिन घी और गुड़ दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। इस दिन घी दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और व्यक्ति को जीवन में अपार सफलता मिलती है। साथ ही इस दिन गुड़ का भी दान किया जाता है। गुड़ को आप तिल और मुरमुरे में मिलाकर लड्डू बनाकर दान करने का भी प्रचलन है। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और सूर्य देव प्रसन्न होते है।

दक्षिणा का दान

मकर संक्रांति के दिन ​आप अपनी इच्छानुसार और क्षमतानुसार दान करे। इस दिन प्रात: स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दे और किसी ब्राह्मण या फिर जरूरतमंद व्यक्ति के पास जाकर कुछ पैसे दक्षिणा के रूप में दे। ऐसा करने से आपके सभी इच्छाएं पूरी होगी।

यह भी पढ़े : LAKSHADWEEP VS MALDIVES: अमिताभ बच्चन ने क्यों कहा- ‘हमारी आत्मनिर्भरता पे आँच मत डालिए….’

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
5 things donateddonate on makar sankrantidonatedMakar Sankranti 2024​कब है मकर संक्रांतिकाला तिल का दानक्या दान करें मकर संक्रांतिखिचड़ी का दान​पूजामकर संक्रांति 2024मकर संक्रांति पर क्या करेंमकर संक्रांति पर क्या दान करेशनि भगवानसूर्य देव

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article