नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Makar Sankranti 2024: जानें किस ​दिन मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश (Makar Sankranti 2024) में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। साल में वैसे तो...
04:07 PM Jan 09, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश (Makar Sankranti 2024) में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। साल में वैसे तो 12 संक्रांति मनाई जाती है लेकिन मकर संक्रांति का अलग विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते है इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है और इस दिन सूर्य भगवान की ​​विशेष रूप से पूजा की जाती है। आइए जानते है मकर संक्रांति की सही तिथि और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें :—

15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) का पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। क्योंकि सूर्य भगवान 15 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। हर वर्ष के पहले माह में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता था लेकिन 2024 का साल लीप ईयर है यानी इस साल 365 दिन नहीं बल्कि 366 दिन होंगे। बता दें कि फरवरी का माह हर साल 28 दिन का होता है लेकिन इस साल लीप ईयर होने की वजह से फरवरी 29 दिनों की होगी। वहीं मकर संक्रांति देश में अलग अलग नाम जैसे पोंगल,उत्तरायण,बिहु और मकरविलक्कु के नाम से जाना जाता है। इस बार मकर संक्रांति का वाहन अश्व और उपवाहन शेर है। दोनों ही तेज गति के प्रतीक है।

 

 

 

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त और योग

सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की रात्रि 2:42 बजे होने वाला है। पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी ति​थि और शतभिषा नक्षत्र होने की वजह से पुण्य काल सुबह ही प्रांरभ हो जाएगा। महा पुण्य काल 15 जनवरी को प्रात: 07:15 मिनट से 09:00 बजे तक रहेगा। इस समय में स्नान और दान करना काफी लाभदायक माना जाता है। वहीं इस दिन रवि योग और वरीयान योग बन रहा है। रवि योग का शुभ समय 7:15 से 8:07 बजे तक रहेगा वहीं वरीयान योग पूरे दिन रहेगा। इसी के साथ मकर संक्रांति के दिन खरमास का खत्म हो जाएगा। जिसके बाद से हिंदू धर्म में मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

स्नान और दान का महत्व

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) पर सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके तिल, गुड़, वस्त्र, खिचड़ी और घी का दान करने से पुण्य मिलता है। व्यक्ति को अपने सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है। कहा जाता है कि इस दिन यदि व्यक्ति अपने राशि के अनुसार दान करे तो उस दान से मिलने वाला फल दुगुना हो जाता है।

यह भी पढ़े :  Paush Amavasya 2024:अमावस्या पर करें तुलसी के उपाय, मिलेगी सफलता

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
15 जनवरी 2024 मकर संक्रांति15 जनवरी मकर संक्रांतिimportance of donationMakar Sankranti 2024When is Makar Sankrantiwhy is donation importantwhy is Makar Sankranti celebratedउत्तरायणकब मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्वक्यों मनाया जाता है मकर संक्रांतिदान का महत्वदान क्यों महत्वपूर्ण हैपोंगलबिहुमकर संक्रांति ​कब हैमकर संक्रांति शुभ मुहूर्तयोगवरीयान योगसंक्रांति

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article