नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mahashivratri 2024 Bhog: महाशिवरात्रि के दिन महादेव को लगाएं उनकी प्रिय चीजों का भोग, देखें लिस्ट

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Mahashivratri 2024 Bhog: हर साल महाशिवरात्रि का पर्व (Mahashivratri 2024 Bhog) फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 08 मार्च को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस...
12:42 PM Feb 23, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Mahashivratri 2024 Bhog: हर साल महाशिवरात्रि का पर्व (Mahashivratri 2024 Bhog) फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 08 मार्च को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस ​दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था और महाशिवरात्रि की रात में दोनों एक साथ भ्रमण पर निकलते है। इस दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग अलग उपाय करते है। इस दिन शिव भक्त विधि विधान के साथ महादेव की पूजा करते है और व्रत रखते है। पूजा के दौरान महादेव को उनकी प्रिय चीजें अर्पित कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश की जाती है।

 

 

कहा जाता है कि सभी देवताओं में महादेव को प्रसन्न करना सबसे आसान होता है। ऐसे में अगर आप भी महादेव की कृपा पाना चाहते है और उन्हें शीघ्र प्रसन्न करने के उपाय सोच रहे है तो आज का यह आर्टिकल (Mahashivratri 2024 Bhog) आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। ​महाशिवरात्रि के दिन महादेव को कई ऐसी चीजें अर्पित की जाती है जो उन्हें प्रिय होती है जैसे बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, सफेद चंदन इत्यादि चीजें शामिल है। लेकिन आज हम आपको प्रसाद से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो भोलेनाथ को काफी प्रिय मानी जाती है। तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन चीजों का भोग लगाने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते है।

महादेव को इन चीजों का लगाए भोग :-

 

 

1. दही और दूध : दही और दूध महादेव के प्रिय भोग माने जाते है। दही जहां पवित्रता और समृद्धि का तो वहीं दूध शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप चाहे तो महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को दही और दूध का भोग लगा सकते है और चाहे तो दोनों चीजों से महादेव का दूधाभिषेक कर सकते है।

2. भांग के पकौड़े: भगवान शिव को भांग अत्यंत प्रिय है। इसे आनंद और मुक्ति प्रदान करने वाली शक्ति का प्रतीक माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन आप भांग की पत्तियों का अलग अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते है। भांग का उपयोग महादेव (Mahashivratri 2024 Bhog) के पूजा के अलावा लस्सी और भांग के पकौड़े में कर सकते है। शिवरात्रि के दिन भांग के पकौड़े का भोग भी शुभ माना जाता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि इस पकौड़े में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल ना करके हरी सब्जियों का प्रयोग करें।

3. घी: घी का प्रयोग दीप जलाने और भोग की चीजें बनाने में किया जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार घी को ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है।

4. शहद: महादेव को शहद काफी प्रिय माना जाता है। शहद मधुरता का प्रतीक माना जाता है।

 

 

5. मालपुआ : मालपुआ भगवान शिव के प्रिय भोगों में से एक माना जाता है। अगर आप चाहे तो इसमें थोड़ा भांग का पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे महादेव शीघ्र प्रसन्न होते है। कहा जाता है कि मलापुआ का भोग लगाने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। मालपुआ बनाने के लिए आप आटे और चीनी का उपयोग कर सकते है

6. पंचामृत: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान​ शि​वलिंग पर पंचामृत का नैवेद्य के रूप में भोग लगा सकते है। पंचामृत दूध,गंगाजल,शहद,घी और दही का मिश्रण होता है और यह भगवान शिव का सबसे प्रिय भोग माना जाता है।

7. फल: अगर आप चाहे तो महाशिवरात्रि के दिन महादेव को मौसमी फलों का भोग भी लगा सकते है। इन फलों में बेर को जरूर शामिल करें। दरअसल फल को प्रकृति का प्रतीक माना जात है।

 

 

8. लस्सी और ठंडाई : महाशिवरात्रि के दिन प्रसाद के रूप में कई जगहों पर ठंडाई का वितरण किया जाता है। अगर आप चाहे तो भगवान शिव को ठंडाई और लस्सी का भोग भी लगा सकते है। पूजा के बाद आप इसे ग्रहण करे प्रसाद के रूप में दूसरें लोगों को भी बांटना शुभ माना जाता है।

9. हलवा: अगर आप चाहे तो महाशिवरात्रि के दिन महादेव को हलवे का भोग लगा सकते हे। यह हलवा सूजी,कूट्टू के आटे का भी बना सकते है। दरअसल खीर को समृद्धि और खुशी का प्रतीका माना जाता है। ऐसे में हलवे का भोग लगाने से भगवान खुश हेाते है और साधक पर अपनी कृपा बनाए रखते है।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी अनसुनी बातें, जिससे है हर कोई अनजान

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
8 march mahashivratri8 march mahashivratri 2024kab hai mahashivratrikese kare mahashivratri pujamahashivratrimahashivratri 2024mahashivratri 2024 kab haimahashivratri puja vidhimahashivratri shubh muhurtOFFER THESE BHOG TO LORD SHIVAपंचामृतभांग के पकौड़ेभांग के पकौड़े का भोगमहाशिवरात्रि 2024 कब हैमहाशिवरात्रि पर लगाए इन चीजों का भोगमालपुआ का भोगलस्सी और ठंडाई

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article