नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Gupt Navratri 2024: कल से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, 9 दिनों तक इन बातों का रखें खास ध्यान

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Gupt Navratri 2024: कल यानी 10 फरवरी से माघ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) की शुरूआत होने जा रही है। इन नौ​ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के...
08:38 PM Feb 09, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Gupt Navratri 2024: कल यानी 10 फरवरी से माघ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) की शुरूआत होने जा रही है। इन नौ​ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के...
featuredImage featuredImage

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Gupt Navratri 2024: कल यानी 10 फरवरी से माघ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) की शुरूआत होने जा रही है। इन नौ​ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल में 4 नवरात्रि का पर्व मनाया जात है। जिसमें दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि होती है और दो गुप्त नवरात्रि होती है। नए साल में सबसे पहले माघ गुप्त नवरात्रि मनाया जाता है। देवी भागवत महापुराण में भी मां दुर्गा की पूजा के लिए इन चार नवरात्रियों का वर्णन किया गया है।

 

 

वहीं इस नवरात्रि में उपासकों द्वारा गुप्त तरीके से मां की साधना और तंत्र सिद्धि किया जाता है। गुप्त नवरात्रि को विद्याओं की सिद्धि और गुप्त साधना के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि मां जिन भक्तों पर मेहरबान होती है उसके सभी कष्ट हर लेती है। लेकिन इन नौ दिनों में कुछ विशेष बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है। आइए जानते है माघ माह की गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में किन बातों का रखे ध्यान :—

गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त

माघ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि की शुरूआत शनिवार, 10 फरवरी की सुबह 04 बजकर 28 मिनट से होने जा रही है और यह तिथि अगले दिन यानी 11 फरवरी, रविवार को रात में 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। वहीं घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी को सुबह 08 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त की पूरी अवधि सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट रहेगी।

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान करें यह काम :-

 

1. माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक प्रातः काल और संध्या के समय नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ करे। नियमित रूप से पाठ करने से घर में सुख समृद्धि आती है।

2. माघ गुप्त नवरात्रि के प्रत्येक 9 दिनों तक मां दुर्गा के समक्ष अखंड ज्योति जलाएं। माना जाता है कि घर में अखंड ज्योति जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और साथ ही घर में सुख शांति का वास होता है।

3. वह लोग जो गुप्त नवरात्रि का उपवास करते है तो उन्हें नवरात्रि के नौ दिनों तक अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। उन्हें सिर्फ फलाहार चीजों का सेवन करना चाहिए। साथ ही इन नौ दिनों में विचारों में शुद्धता रखे और सच्चे मन से मां की आराधना करे। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते है और हर मनोकामना पूरी होती है।

4. दान पुण्य का हमेशा से ही महत्व माना गया है। लेकिन इन नौ दिनों में अपनी श्रद्धानुसार और क्षमतानुसार दान पुण्य करे और साथ ही जरूरतमंदों की सहायता करें। ऐसा करने से मां दुर्गा शीघ्र ही प्रसन्न होती है और घर में धन व वैभव का आशीर्वाद देती है।

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान ना करें यह काम :-

 

 

1. माघ गुप्त नवरात्रि के नौ दिन बहुत पवित्र माने जाते है। इस दौरान व्यक्ति को मास मदिरा, लहसुन प्याज और किसी प्रकार के तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां भगवती रूष्ट हो सकती है।

2. गुप्त नवरात्रि की पूजा के अनुसार इन 9 दिनों में बाल,दाढ़ी और नाखून काटने की भी मनाही होती है।

3. व्रतीधारी को 9 दिनों तक किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचारों,क्रोध,झूठ, गाली गलौच और लड़ाई झगड़ा से दूर रहना चाहिए और ना ही किसी भी तरह से दूसरे व्यक्ति का अपमान करना चाहिए।

4. नवरात्रि के दौरान साधक को देर तक नहीं सोना चाहिए।

5. मां भगवती की पूजा के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

6. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि यदि आपने 9 दिनों तक पूजा का संकल्प लिया है तो उसे नियमित रूप से करें। पूजा को भूलकर भी एक भी दिन ना छोड़े। ऐसा करना इंसान को पाप का भागी बना देता है।

यह भी पढ़ें: Eclipse 2024: जानें इस पूरे साल में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, कौनसे ग्रहण में लगेगा सूतक

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
10 february 202410 february gupt navratri16 auspicious yogasGupt Navratrigupt navratri 2024Gupt Navratri auspicious yogaGupt Navratri importanceGupt Navratri puja vidhiGupt Navratri shubh muhuratingredient listkab hai gupt navratrikya hai Gupt Navratrimaa durga puja vidhiMagh Gupt Navratri 2024Navratri 2024worship Maa Durga with this methodगुप्त नवरात्रि में इन बातों का रखें ध्यानपूजा में ना करे ये काममाघ गुप्त नवरात्रि के दौरान करें यह काम

ट्रेंडिंग खबरें