नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kartik Month 2025: कल से शुरू होगा कार्तिक का महीना, देखें व्रत-त्योहारों की लिस्ट

इस महीने में स्नान, पूजा-अर्चना, दीपदान, व्रत-उपवास और अन्य धार्मिक कार्य व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मकता लाते हैं।
11:49 AM Oct 07, 2025 IST | Preeti Mishra
इस महीने में स्नान, पूजा-अर्चना, दीपदान, व्रत-उपवास और अन्य धार्मिक कार्य व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मकता लाते हैं।
Kartik Month 2025 Festivals List

Kartik Month 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक मास को वर्ष के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा के लिए इस महीने का विशेष महत्व है। कार्तिक मास (Kartik Month 2025) अत्यंत शुभ होता है क्योंकि इस दौरान किए गए धार्मिक कार्यों से दोगुना आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है।

इस महीने में स्नान, पूजा-अर्चना, दीपदान, व्रत-उपवास और अन्य धार्मिक कार्य व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मकता लाते हैं। परंपरागत रूप से, यह महीना (Kartik Month 2025) कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से शुरू होकर पूर्णिमा पर समाप्त होता है।

8 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक का महीना

कल बुधवार, 8 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू होगा। इसका समापन बुधवार, 5 नवंबर को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन, यानी प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल 8 अक्टूबर को कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि पड़ रही है, इसलिए कार्तिक मास का आरंभ इसी दिन से माना जाएगा।

कार्तिक माह का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

कार्तिक माह, जिसे दामोदर मास भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित होने के कारण इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है। भक्त पवित्र नदियों में कार्तिक स्नान करते हैं, दीपदान करते हैं और आध्यात्मिक उत्थान के लिए मंत्रों का जाप करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा, तुलसी विवाह और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार इसी महीने में आते हैं, जो इसकी पवित्रता को बढ़ाते हैं।

शास्त्रों में कहा गया है कि कार्तिक के दौरान दान, व्रत और भक्ति के छोटे-छोटे कार्य भी अपार पुण्य प्रदान करते हैं, पापों का नाश करते हैं और मोक्ष की प्राप्ति कराते हैं। इसलिए, कार्तिक को परम भक्ति का महीना माना जाता है।

कार्तिक महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

10 अक्टूबर, शुक्रवार- करवा चौथ
11 अक्टूबर, शनिवार- रोहिणी व्रत
13 अक्टूबर, सोमवार- कालाष्टमी, अहोई अष्टमी
17 अक्टूबर, शुक्रवार- रमा एकादशी, तुला संक्रांति, गोवत्स द्वादशी
18 अक्टूबर, शनिवार- प्रदोष व्रत, धनतेरस
19 अक्टूबर, रविवार- काली चौदस, मासिक शिवरात्रि
20 अक्टूबर, सोमवार- नरक चतुर्दशी
21 अक्टूबर, मंगलवार- दिवाली
22 अक्टूबर, बुधवार- गोवर्धन पूजा, अन्न कूट, चंद्र दर्शन
23 अक्टूबर, गुरुवार- भाई दूज
25 अक्टूबर, शनिवार- चतुर्थी व्रत
26 अक्टूबर, रविवार- लाभ पंचमी
27 अक्टूबर, सोमवार- षष्ठी, छठ पूजा
29 अक्टूबर, बुधवार- बुध अष्टमी व्रत
30 अक्टूबर, गुरुवार- गोपाष्टमी, दुर्गा अष्टमी व्रत
31 अक्टूबर, शुक्रवार- अक्षय नवमी
01 नवंबर, शनिवार- प्रबोधिनी एकादशी
02 नवंबर, रविवार- तुलसी विवाह
03 नवंबर, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत, प्रदोष व्रत, विश्वेश्वर व्रत
04 नवंबर, मंगलवार- मणिकर्णिका स्नान
05 नवंबर, बुधवार- देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती

कार्तिक माह में पूजा और व्रत के लिए विशेष दिशानिर्देश

- प्रतिदिन स्नान करें और तुलसी पूजन करें।
- शाम के समय दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- भगवान विष्णु की कथाएँ और भजन सुनने से आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है।
- इस माह में दान-पुण्य और दूसरों की मदद करने से विशेष लाभ मिलता है।
- व्रत करते समय सादा और शुद्ध भोजन करें।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Moon Time 2025: करवा चौथ पर कब दिखेगा चांद, यहां जानें शहरवार समय

Tags :
Kartik Month 2025Kartik Month 2025 DatesKartik Month 2025 End DateKartik Month 2025 Starting dateKartik Month 2025 vrat tyohar listकब से शुरू हो रहा है कार्तिक का महीनाकार्तिक 2025कार्तिक का महीनाकार्तिक महीने के व्रत त्योहार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article