नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kalki Dham Mandir: इस वजह से खास है संभल का कल्कि धाम मंदिर, जानें इससे जुड़ी विशेषताएं

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Kalki Dham Mandir: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Kalki Dham Mandir) आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। दौरे के दौरान पीएम मोदी संभल के कल्कि धाम पहुंचे और कल्कि मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए।...
02:27 PM Feb 19, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Kalki Dham Mandir: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Kalki Dham Mandir) आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। दौरे के दौरान पीएम मोदी संभल के कल्कि धाम पहुंचे और कल्कि मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कल्कि धाम मंदिर भूमि पूजन भी किया। जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि का एक भव्य मंदिर बनने जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार कलयुग में भगवान कल्कि भगवान के रूप में प्रकट होंगे। वहीं शास्त्रों में कल्कि भगवान का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले बताया गया है। जहां पर इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। आज हम आपको इस मंदिर से जुड़ी कुछ खास विशेषताओं के बारे में बताने जा रहे है।

 

क्या है कल्कि धाम मंदिर की विशेषताएं :-

1. कल्कि भगवान का यह मंदिर 5 एकड़ में बन रहा है। यह पहला मंदिर होगा जिसमें एक या दो नहीं बल्कि 1 गर्भगृह होंगे। इन 10 गर्भगृहों में भगवान विष्णु के दसों अवतारों की प्रतिमा लगाई जाएगी। जिसमें से कल्कि की प्रतिमा मुख्य रहेगी।

2. कल्कि भगवान का मंदिर उत्तर प्रदेश के संभल में इससे बनने जा रहा है क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विष्णु के दसवें अवतार कल्कि का जन्म संभल में विष्णुयशा नाम के तपस्वी ब्राह्म्ण के घर में पुत्र के रूप में होगा।

3. यह मंदिर पूर्ण रूप से कल्कि भगवान को समर्पित होगा। यह पहला ऐसा मंदिर है जो भगवान के प्रकट होने से पहले ही इसका निर्माण करवाया जा रहा है। यह मंदिर भगवान कल्कि का समृति चिह्न का प्रतीक माना जाएगा।

4. इस मंदिर की सबसे खास विशेषता यह भी है इस मंदिर का निर्माण उन्हीं पत्थरों से किया जाएगा जिससे अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण किया गया है। दरअसल इस मंदिर के निर्माण में लाल पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा जो राजस्थान के भरतपुर स्थित बंसी पहाड़पुर में ही पाए जाते है। इन पत्थरों की विशेषता है कि इनकी आयु लंबी होती है और यह लंबे समय तक इनकी चमक बनी रहती है।

5. इस मंदिर का शिखस 108 ​फीट ऊंचा और आंगन 11 फीट ऊंचाई पर बनाया जाएगा। साथ ही इस मंदिर के प्रांगण में 68 तीर्थ स्थापित होंगे। जानकारी के अनुसार इस मंदिर को बनने में करीबन 5 सालों का समय लगेगा।

 

सफेद घोड़ा संग कल्कि भगवान:-

जहां पर इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है वहीं मंदिर के पास कल्कि भगवान पीठ के पास में एक सफेद रंग के घोड़े की मूर्ति भी लगी हुई है। इस सफेद घोड़े की मूर्ति के तीन पैर जमीन पर और एक हवा में उठा रहा है। लोगों के अनुसार जब यह पैर धीरे धीरे नीचे झुक रहा है और जब यह पूरी तरह से नीचे झूक जाएगा उस दिन भगवान कल्कि का अवतार धरती पर आ चुका होगा।

यह भी पढ़ें:  Bhisma Dwadashi 2024: कल मनाई जाएगी भीष्म द्वादशी, जानिए इस दिन का महाभारत से क्या है गहरा नाता

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
India PM Narendra ModiKalki Dham mandir SambhalKalki Dham TempleKalki Dham Temple specialkalki mandirkalki mandir bhumi pujanknow features of templelord kalkiPM Modipm modi kalki mandir bhumi pujansambhalSambhal Kalki Dham templeShambhala village Kalki avatarकल्कि अवतार भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article