नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kalki Avtar: क्या है भगवान कल्कि का उत्तर प्रदेश के इस स्थान से गहरा नाता, जानिए महत्व

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Kalki Avtar: पौराणिक शास्त्रों में कहा गया है कि (Kalki Avtar) जब-जब धरती पर बुराई बढ़ेगी और धर्म की हानि होगी तब-तब भगवान विष्णु धर्म की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लेंगे। आज हम आपको विष्णु...
03:09 PM Feb 19, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Kalki Avtar: पौराणिक शास्त्रों में कहा गया है कि (Kalki Avtar) जब-जब धरती पर बुराई बढ़ेगी और धर्म की हानि होगी तब-तब भगवान विष्णु धर्म की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लेंगे। आज हम आपको विष्णु...
featuredImage featuredImage

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Kalki Avtar: पौराणिक शास्त्रों में कहा गया है कि (Kalki Avtar) जब-जब धरती पर बुराई बढ़ेगी और धर्म की हानि होगी तब-तब भगवान विष्णु धर्म की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लेंगे। आज हम आपको विष्णु के भगवान के एक ऐसे ही अवतार के बारे में बताने जा रहे है जिनका अभी धरती पर अव​तरित होना बाकी है। मान्यता है कि जब कलयुग में चारों तरफ धर्म की हानि होगी और कलयुग अपने ​अंतिम चरण पर होगा तब भगवान विष्णु कल्कि का अवतार लेकर धरती पर आएंगे। यह भगवान विष्णु का अंतिम अवतार होगा उनके जन्म का मुख्य उद्देश्य धर्म की हानि को रोकना और राक्षसों का वध करना होगा। लेकिन इन सब के बीच में कल्कि भगवान का उत्तर प्रदेश के संभल से क्या नाता है। तो आइए जानते है इस स्थान से जुड़े धार्मिक महत्व के बारे में :—

आखिर कैसा होगा कल्कि​ का अवतार:-

 

कल्कि भगवान विष्णु के 10वें अवतार होंगे जो कलयुग के अंत में धरती पर अवतरित होंगे।जब कलयुग अपने अंतिम चरण पर होगा और चारों तरफ धर्म की हानि होगी और लोगों के बुरे कर्मे व पाप बढ़ जाएंगे, मानवता खत्म हो जाएगी और धर्म पतन के कगार पर होगा तब उनका जन्म होगा। वहीं पौराणिक ग्रंथों व पुराणों में भगवान कल्कि के रूप का विस्तार से वर्णन किया गया है।

ग्रंथों में किए गए वर्णन के अनुसार भगवान कल्कि के हाथ तलवार और धनुष बाण से सुज्जित होंगे। उनकी सवारी एक सफेद घोड़ा होगा जिसका नाम देवदत्त होगा। भगवान दुनिया से पापों का विनाश कर कलयुग का अंत करेंगे और सतयुग की शुरूआत हो जाएगी। कल्कि के गुरू परशुराम होंगे। माना जाता है कि गुरू परशुराम चिंजीवी है ओर वह कल्कि के अवतार तक पृथ्वी पर रहेंगे।

कल्कि संभल से है गहरा नाता:-

 

 

पुराणों के अनुसार भगवान कल्कि का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल में ही विष्णुयशा नाम के तपस्वी ब्राह्म्ण के घर पर उनके पुत्र के रूप में होगा। यहां पर कल्कि का एक मंदिर भी बना हुआ है जिसमें वह एक सफेद घोड़े पर विराजमान है। इस घोड़े के तीन पैर जमीन और एक पैर हवा में है। लोगों का कहना है कि यह पैर धीरे धीरे नीचे आ रहा है और जिस दिन यह पैर जमीन पर आ जाएगा उस दिन ही भगवान कल्कि का जन्म होगा। वहीं पौराणिक ग्रंथों के अनुसार जन्म लेने के 3 दिन के भीतर ही कलयुग का अंत हो जाएगा और पूरी पृथ्वी पानी में डूब जाएगी।

संभल में बनेगा कल्कि भगवान का भव्य मंदिर:-

बता दें कि आज सोमवार को पीएम मोदी संभल के कल्कि धाम पहुंचे और कल्कि मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कल्कि धाम मंदिर भूमि पूजन भी किया। कल्कि भगवान का यह मंदिर 5 एकड़ में बन रहा है। यह पहला मंदिर होगा जिसमें एक या दो नहीं बल्कि 1 गर्भगृह होंगे। इन 10 गर्भगृहों में भगवान विष्णु के दसों अवतारों की प्रतिमा लगाई जाएगी। जिसमें से कल्कि की प्रतिमा मुख्य रहेगी। यह मंदिर पूर्ण रूप से कल्कि भगवान को समर्पित होगा। यह पहला ऐसा मंदिर है जो भगवान के प्रकट होने से पहले ही इसका निर्माण करवाया जा रहा है। यह मंदिर भगवान कल्कि का समृति चिह्न का प्रतीक माना जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Kalki Dham Mandir: इस वजह से खास है संभल का कल्कि धाम मंदिर, जानें इससे जुड़ी विशेषताएं

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Kalki AvtarKalki Dham TempleKalki Dham Temple specialKalki temple in SambhalKalki temple in uttar pardeshkalyug me Kalki Avtarkesa hoga Kalki Avtarknow features of templelord kalkipm modi kalki mandir bhumi pujanrelation of lord kalki with sambhalSambhal Kalki Dham temple

ट्रेंडिंग खबरें