नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kal Ka Rashifal: कल इन राशियों को होगा धन लाभ, देखें 12 जनवरी पंचांग

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Kal Ka Rashifal: कल का दिन कई राशियों (Kal Ka Rashifal)के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। 12 जनवरी 2024 के पंचांग की बात करें तो कल शुक्रवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस...
07:42 PM Jan 11, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Kal Ka Rashifal: कल का दिन कई राशियों (Kal Ka Rashifal)के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। 12 जनवरी 2024 के पंचांग की बात करें तो कल शुक्रवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस...

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Kal Ka Rashifal: कल का दिन कई राशियों (Kal Ka Rashifal)के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। 12 जनवरी 2024 के पंचांग की बात करें तो कल शुक्रवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस ​तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और व्याघात योग बनेगा। इस दिन शुभ मुहूर्त की बात करें तो राहुकाल प्रात: 11:12 से 12:30 और अभिजीत मुहूर्त 12:09 से 12:50 तक रहेगा।

वहीं दैनिक राशिफल में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। इन राशियों का आकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर​ निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों के बारे में जैसे परिवार, नौकरी, आर्थिक,लेन-देन और सेहत इत्यादि में होने वाली घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। आइए जानते है कैसा होगा आपका आने वाला कल का दिन:-

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। ​कल कार्यस्थल पर जरुरी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। कल रूके हुए कार्य पूरे हो सकते है। अगर किसी कार्य में निवेश की सोच रहे है तो इस दिशा में आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपना समय दूसरे कार्यो में बर्बाद ना करें बल्कि पूर्व में याद किए गए अध्ययनों को दोहराएं।

वृष ​राशिफल

वृष राशि के जातकों के लिए कल का दिन सही रहेगा। कार्यस्थल पर दूसरों से तुलना होने पर खुद को कमजोर ना समझे। आपके अंदर भी कई प्रतिभाएं मौजूद है। आने वाले समय में आप अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से साबित करेंगे। परिवार के साथ छोटा ट्रिप प्लान कर सकते है। कल सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। जो लोग नौकरी के लिए परेशान चल रहे थे उन्हें जल्द ही राहत मिल सकती है।

मिथुन राशिफल

कल का दिन मि​थुन राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। कल आप दूसरे लोगों से विनम्रता के साथ पेश आए। आगे बढ़ने के लिए आपके लिए अच्छा रहेगा। मन में किसी प्रकार की चिंता ना पाले। अपने सभी कार्य समय के साथ पूरा करने की कोशिश करें। कल आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल

कल का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। आपको परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के कारण परेशान रहेंगे। संतान से किए हुए वादों को पूरा करना होगा। कल वाहन में अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आने वाले समय में खर्चे बढ़ने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्चो से बचने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

सिंह राशिफल

कल के दिन सिंह राशिफल के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। आलस्य आपकी उन्नति में बाधा बन सकती है। स्वयं को एक्टिव रखे। कल जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती हैं। अनावश्यक खर्चो पर रोक ना होने की वजह से दिक्कते पैदा हो सकती है। आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। कल आप अपने जीवनसाथी की बातों को भी महत्व देने का प्रयास करें। बात करने से कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वाले जातकों को कल एक्टिव रहने की आवश्यकता है। कल आप उस काम पर ज्यादा ध्यान दे जो काम आपको अतिप्रिय हो साथ ही अपने उन पहलुओं को भी मजबूत करे तो कमजोर है। कल आप समय और माहौल देखकर ही अपनी बातों को रखे नहीं तो गलत समय पर बड़ों के साथ की गई बात मतभेद का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन को शामिल करें यह आपको शारीरिक व मानसिक रूप से एक्टिव रखने में मदद करेंगा।

तुला राशिफल

तुला राशिफल के लोग कल अपने ऑफिस में जरूरी कार्यों को पहले खत्म करें और अगर उस काम के लिए एक्स्ट्रा समय देना पड़े तो किसी प्रकार का संकोच ना करे। किसी भी कार्य को लेकर दूसरों पर निर्भर ना रहे। वहीं जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे है वह निराश ना हो बल्कि अपने कमजोरियों पर काम करे। सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करे। वहीं कल पारिवारिक रिश्तों में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कल का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। कल आप खुद को ऊर्जा और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। आप अपने कार्य कुशलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। कल आप अपनी बुद्धि को सजग रखें और सही निर्णय लें। यदि विद्यार्थी किसी खेल में भाग लें, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। जिन लोगों के घर में पारिवारिक मतभेद और कलह अधिक रहता है उन्हें सजग रहने की जरूरत है। कल आर्थिक लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल

कल धनु राशि के लोगों को ओर दिन की अपेक्षा कल ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग खुद को संयमित रखें और जरूरत पड़ने पर ही दूसरों को राय दे। आप अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। किसी काम में आ रही समस्या को लेकर बड़े लोगों से सलाह ले सकती है। कल किसी नए काम की शुरूआत करना शुभ रहेगा।

मकर राशिफल

कल का दिन मकर राशि वाले लोगों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करे। किसी भी कार्य और व्यापार में निवेश से पहले उसके बारे में अच्छे से सोच विचार कर ले। परिवार में किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लग सकती है इसलिए कल तोलमोल कर ही बोले। परिवार के साथ साथ अपने कार्य पर भी ध्यान दे। कार्यों के प्रति आपकी समर्पण की भावना ही सफलता दिलाने में सहायक होगी।

कुंभ राशिफल

कल का दिन कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मेहनत वाला होगा। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत और समय देना पड़े सकता है। मन में कुछ कामों को लेकर उथल-पुथल रहेगी जिसकी वजह से परेशानी होगी। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति से संबंधित कोई जरूरी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अनावश्यक चिंता और क्रोध की स्थिति से बचे यह आपके शरीर पर बुरा असर डाल सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। खर्च और ख़रीददारी दोनों ही बढ़ने के आसार हैं। किसी कार्य में बड़ा निवेश करने से बचे। युवा वर्ग को पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर फोकस करना है जो उन्हें भविष्य में ​अधिक लाभ दिला सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसे उधार दिए था, तो वह आपको वापस मिल सकते है। स्वास्थ्य में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपने कार्य को पूरा करने पर फोकस करें सफलता अवश्य मिलेगी।

यह भी पढ़े : Makar Sankranti 2024:मकर संक्रांति पर ​शिव की करें पूजा, पितृ दोषों से मिलेगी मुक्ति

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
12 JANUARY 202412 JANUARY 2024 HOROSCOPE TOMORROW12 JANUARY 2024 KAL KA RASHIFAL12 जनवरी 2024 दैनिक राशिफल12 जनवरी 2024 राशिफल12 जनवरी दैनिक राशिफल12 जनवरी पंचांग12 जनवरी मकर राशिफल12 जनवरी राशिफलdaily horoscopeDainik rashifalDAINIK RASHIFAL HOROSCOPE TOMORROWKAL KA RASHIFALOTT India hindiott India lifestyle NewsOTT INDIA NEWSकल का राशिफलदैनिक राशिफलदैनिक राशिफल 2024राशिफलशुभ तिथि

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article