नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ganesh Jayanti 2024: कल मनाई जाएगी माघ गणेश जयंती ? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

राजस्थान​ (डिजिटल डेस्क)। Ganesh Jayanti 2024: गणेश जयंती का पर्व (Ganesh Jayanti 2024) सनातन धर्म में खास महत्व रखता है। इस पर्व को माघी गणेश जंयती,माघ शुक्ल चतुर्थी, माघी गणपति,वरद चतुर्थी और तिलकुंड चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता...
12:14 PM Feb 12, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान​ (डिजिटल डेस्क)। Ganesh Jayanti 2024: गणेश जयंती का पर्व (Ganesh Jayanti 2024) सनातन धर्म में खास महत्व रखता है। इस पर्व को माघी गणेश जंयती,माघ शुक्ल चतुर्थी, माघी गणपति,वरद चतुर्थी और तिलकुंड चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार गणेश जयंती हर वर्ष माघ के महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। यह पर्व खासतौर पर महाराष्ट्र क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल गणेश जयंती कल यानी 13 फरवरी के दिन मनाई जा रही है। इस दिन विशेष रूप से गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। तो आइए जानते है गणेश जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि:-

गणेश जयंती शुभ मुहूर्त:-

 

माघ मास के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरूआत 12 फरवरी, सोमवार के दिन शाम को 5 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर 13 फरवरी, मंगलवार के दिन दोपहर में 2 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि की वजह से इस साल गणेश जयंती 13 फरवरी को मनाई जा रही है। साथ ही इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 29 मिनट से प्रांरभ होकर दोपहर में 01 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा।

गणेश जयंती पूजा विधि:-

 

गणेश जयंती के दिन भक्त उपवास रखते है और पवित्र तन मन से गणपति की पूजा करते है। इस दिन प्रात: ब्रह्म मुहूर्त जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करे। फिर भगवान के समक्ष व्रत का संकल्प करे। इसके बाद पूजा का स्थान साफ एक चौकी लगा कर उस पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करे। इसके बाद गणपति वंदना करें ओर पूजा प्रांरभ करें। भगवान को दूर्वा,फूल, मेवा, फल, अक्षत, नैवेद्य आदि पूजन सामग्री अर्पित करें। इसके बाद कपूर जलाकर भगवान की आरती करे ओर फिर गणेश जी की स्तुति या पाठ करें। भगवान को मोदक या फिर लड्डू का भोग लगाए और फिर स्वयं ग्रहण कर परिवार के दूसरे लोगों को वितरित करे।

जयंती पर करें गण​पति मंत्र का जाप:-

 

 

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥
महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।।

यह भी पढ़ें:  Hug Day 2024 Valentine Week: वैलेंटाइन वीक में आज है गले लगाने का दिन, जानें इसका इतिहास और महत्व

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
13 february13 february 202413 february 2024 Ganesh Jayanti13 february 2024 panchang13 february Ganesh JayantiAUSPICIOUS TIMEGanesh Jayanti 2024Ganesh Jayanti puja vidhiGanesh Jayanti shubh muhuratJayanti 2024magh Ganesh Jayantimagh Ganesh Jayanti kab haimethod of worshipvinayak Ganesh Jayantiगण​पति मंत्रगणेश जयंती पूजा विधिगणेश जयंती शुभ मुहूर्ततिलकुंड चतुर्थीमाघ शुक्ल चतुर्थीमाघी गणपतिवरद चतुर्थी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article