नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Budh Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष व्रत के दिन करें ये खास उपाय, जीवन के सभी समस्याओं का मिलेगा समाधान

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Budh Pradosh Vrat 2024: प्रदोष का व्रत भगवान शिव (Budh Pradosh Vrat 2024) को समर्पित होता है। इस साल माघ माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को दूसरा प्रदोष मनाया जा रहा है। यह दूसरा प्रदोष...
03:58 PM Feb 19, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Budh Pradosh Vrat 2024: प्रदोष का व्रत भगवान शिव (Budh Pradosh Vrat 2024) को समर्पित होता है। इस साल माघ माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को दूसरा प्रदोष मनाया जा रहा है। यह दूसरा प्रदोष...
featuredImage featuredImage

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Budh Pradosh Vrat 2024: प्रदोष का व्रत भगवान शिव (Budh Pradosh Vrat 2024) को समर्पित होता है। इस साल माघ माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को दूसरा प्रदोष मनाया जा रहा है। यह दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी 2024, बुधवार के दिन रखा जाएगा। बुधवार के दिन पड़ने की वजह से इस प्रदोष को बुध प्रदोष व्रत कहते है। इस दिन साधक द्वारा भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। शास्त्रों में बुध प्रदोष व्रत के कुछ खास उपाय बताए गए है जिसे करने से व्यक्ति के जीवन में सभी समस्याओं का समाधान होने लगता है या यूं कहें कि सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। तो आइए जानते है बुध प्रदोष व्रत के खास उपाय :-

बुध प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त:-

 

 

प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम के समय प्रदोष काल (Pradosh Vrat 2024) यानी शुभ मुहूर्त में की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 21 फरवरी को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 22 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस बार प्रदोष व्रत 21 फरवरी को रखा जाएगा। वहीं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 06 बजकर 15 मिनट से लेकर 08 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

बुध प्रदोष व्रत खास उपाय :-

1. परिवार में सुख शांति और समृद्धि पाने के लिए बुध प्रदोष के दिन दूध और चावल का दान करें।

2. अगर आप अपनी आर्थिक​ स्थिति मजबूत करना चाहते है तो प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान उन्हें 11 बेलपत्र अर्पित करें।

 

 

3. अपने करियर की ऊंचाइयों को छूने के लिए और बुध ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन पन्‍ना को धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पन्ना पहनने से व्यक्ति के ​कुंडली में बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते है और साथ ही समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ती है।

4. बुध प्रदोष के अवसर पर बुध से जुड़ी चीजों का दान करे। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा आप हरी सब्जी, मूंग की छिल्‍के वाली दाल भी दान कर सकते है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।

5. वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन पूजा के दौरान माता पार्वती और शिव जी के चारों ओर मौली या कलावा को 7 बार लपेटे। इसके बाद भगवान शिव और मां पार्वती से हाथ जोड़कर प्रार्थना करे। मान्यता है कि ऐसा करने से रिश्ते मजबूत होते है और जीवन में खुशहाली आती है।

यह भी पढ़ें: Kalki Avtar: क्या है भगवान कल्कि का उत्तर प्रदेश के इस स्थान से गहरा नाता, जानिए महत्व

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
21 FEBRUARYbudh Pradosh Vrat 2024do these special upay on budh pradosh vratkab hai Pradosh VratPradosh VratPradosh Vrat 2024Pradosh Vrat februaryPradosh Vrat puja vidhiPradosh Vrat shubh muhurtpradosh vrat upaywhen is Pradosh Vratकब है प्रदोषक्यों किया जाता है प्रदोष व्रतप्रदोष व्रतप्रदोष ​व्रत शुभ मुहूर्त

ट्रेंडिंग खबरें