नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mantra Jaap: ब्रह्म मुहूर्त में इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव,दूर होंगे सारे कष्ट

मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म महूर्त में उठना बहुत ही शुभ माना जाता है। ब्रह्म महूर्त में उठने से बरकत होती हैं।
07:40 AM Apr 20, 2025 IST | Jyoti Patel
मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म महूर्त में उठना बहुत ही शुभ माना जाता है। ब्रह्म महूर्त में उठने से बरकत होती हैं।
Mantra Jaap

Braham Muhurat Mantra Jaap : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म महूर्त में उठना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है, कि ब्रह्म महूर्त में उठने से घर में बरकत होती हैं। इसके अलावा घर में धन-दौलत आती है, साथ ही सेहत भी अच्छी बनी रहती है। इसलिए ब्रह्म महूर्त में बिस्तर छोड़ने कि सलाह दी जाती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रात्रि के अंतिम प्रहर मतलब सुबह 4 से लेकर 5.30 बजे तक को ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस समय उठने से देवी-देवताओं की कृपा बरसती है और जीवन खुशहाल होता है। इस महूर्त में कुछ मंत्रो के जाप करने से आपको भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी जिंदगी में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है। आइए जानते हैं, कौनसे हैं ये मंत्र

ब्रह्म मुहूर्त में मंत्र जाप के फायदे

वर्णं कीर्तिं मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति।

ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥

अर्थ - इस श्लोक में बताया गया है कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने से इंसान को सुंदरता, धनलक्ष्मी, बुद्धि, अच्छी सेहत और लंबी आयु मिलती है।

ब्रह्म मुहूर्त में इस मंत्र का करें जाप

ब्रह्म मुहूर्त में जिस मंत्र का जाप करना चाहिए, उनमें से सबसे पावरफुल गायत्री मंत्र माना गया है। इस मंत्र से दिन की शुरुआत करने से जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होती है, बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती हैं।

गायत्री मंत्र क्या है

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

1. ॐ का जाप कर सकते हैं

2. ॐ शांति शांति शांति

3. ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः

4. ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः

मंत्र के फायदे

ब्रह्म मुहूर्त में इन मंत्रों का जाप करने से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। इससे आपके मन को भी शांति प्राप्त होगी। इससे मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और धन-समृद्धि मिलती है.जीवन सही राह पर चलता है और हर काम को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कर पातें हैं। इन मंत्रों से बुद्धि-विवेक बढ़ता है, इसलिए सदियों से हमारे यहां सुबह की शुरुआत इसी पहर में की जाती है।

ये भी पढ़ें : Varuthini Ekadashi 2025: इस दिन है अप्रैल महीने की दूसरी एकादशी, भगवान विष्णु को समर्पित है यह व्रत

Tags :
Braham muhuratBraham muhurat mantraBraham muhurat upayBraham muhurt shubh kamchant shiv name in braham muhuratfaithgayatri mantragayatri mantra benefitsgod shivgoddess lakshmishubh time of the dayब्रह्म मुहूर्त में करें इन मंत्रों का जाप”ब्रह्म मुहूर्त में किस मंत्र का जाप करें

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article