नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन स्टूडेंट जरूर करें ये उपाय, ज्ञान और बुद्धि में होगी वृद्धि

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का पर्व हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Basant Panchami 2024) को मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन...
07:57 PM Feb 06, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का पर्व हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Basant Panchami 2024) को मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का पर्व हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Basant Panchami 2024) को मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन ज्ञान, संगीत, कला, बुद्धि, और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन लोग मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने और अपने जीवन में अज्ञानता को दूर करने के लिए मां शारदा की विधि विधान के साथ पूजा करते है।

 

माना जाता है कि जो भी साधक सच्चे मन, कर्म और वचन से शुद्ध होकर मां सरस्वती की आराधना करता है उसे मां का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है और ज्ञान व विद्या की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर आपके घर में कोई ऐसा बच्चा है जिसका पढ़ाई में मन नहीं लगता या प्रयास करने के बाद भी मनचाही सफलता हासिल नहीं होती तो ऐसे बच्चों को बसंत पंचमी के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। तो आइए जानते है क्या है वो उपाय:—

बसंत पंचमी के दिन स्टूडेंट जरूर करें ये कार्य :-

1. जिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी है और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो उन्हें बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024)  के दिन घर पर मां सरस्वती की प्रतिमा, मूर्ति या फिर कोई चित्र लाना चाहिए। इस मूर्ति या प्रतिमा को अपने स्टडी टेबल या फिर अपने कमरे में पढ़ने वाले स्थान पर रख दे। माना जाता है ऐसा करने से विद्यार्थी पर मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है और पढ़ाई में मन भी लगता है।

 

 

2. पढ़ाई में एकाग्रता लाने के लिए बसंत पंचमी के दिन कुछ वास्तु उपायों को भी अपनाएं। वास्तु के अनुसार अपने कमरे में या फिर स्टडी रूम में पढ़ाई की टेबल को दीवार से बिल्कूल ही चिपका ना रखे और किताबों के लिए अलमारी पूर्व या उत्तर दिशा में ही बनवाएं।

3. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की प्रतिमा को अपने स्टडी रूम में पूर्व दिशा में ही लगाए। इससे बच्चों की बुद्धि में वृद्धि होती है और उनकी याद करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस बात का खास ध्यान रखें कि बच्चे का स्टडी रूम ​कभी भी शौचालय के पास में ना हो। माना जाता है कि शोचालय से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा से बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग पाता। बसंत पंचमी के दिन आप इसमें कुछ बदलाव कर सकते है।

5. बसंत पंचमी के दिन किसी जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा से जुड़ी हुई चीजें जरूर दान करें।

 

 

6. बसंत पंचमी के दिन बच्चों को अपने किताबों में मोरपंख जरूर रखना चाहिए। माना जाता है कि मोरपंख रखने से बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है।

बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय:- 
1.कलम से जुड़ा उपाय

बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024)  के दिन कलम लेकर उस पर हल्दी,चावल का तिलक लगाए और मां सरस्वमी के साथ उस कलम की भी पूजा करे। आप चाहे तो पूजा करने के बाद इस कलम को अपने पास रखे ले और किसी भी परीक्षा और प्रतियोगिता में उसी कलम से लिखे। माना जाता है कि ऐसा करने सफलता अवश्य मिलती है।

2. पढ़ाई में मन लगाने का उपाय

 

अगर आपका बच्चा पढ़ाई से बार बार मन चुराता है या फिर उसका पढ़ाई में मन ही नहीं लगता । तो ऐसे में बसंत पंचमी के दिन बच्चें के हाथ से मां सरस्वती को पीले रंग के फल अर्पित करवाएं और साथ ही मां सरस्वती की मूर्ति या प्रतिमा स्टडी टेबल के पास रख दे।

3. परेशानियों को दूर करने के उपाय

अगर आपका बच्चा हाईअर एजुकेशन लेना चाहता है लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इसमें परेशानी आ रही है तो ऐसे में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के दौरान 'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सरस्वत्यै नमः।' मंत्र का 108 बार जाप करे। इस जप के साथ ही आप विद्या यंत्र भी धारण करे।

4. बच्चें को बोलने में है परेशानी तो करें ये आसान उपाय

यदि आपके बच्चे की वाणी स्पष्ट नहीं है या फिर वह थोड़ा अटक या रूक रूक के बोलता है तो बसंत पंचमी के दिन उसकी जीभ पर चांदी की सलाई या फिर किसी भी पेन के नोक से केसर द्वारा मां सरस्वती का मंत्र ऊं ह्रीं श्री सरस्वत्यै नमः लिखे। माना जाता है कि इस उपाय को करने से बच्चे के वाणी दोष खत्म हो जाता है और वह साफ स्पष्ट बोलने लगता है।

यह भी पढ़े: Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष काल में शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, जीवन में मिलेगा लाभ

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
14 February 2024 basant panchami14 February basant panchami14 february panchang20242024 Basant Panchamibasant panchamiBasant Panchami ke din students kya kreBasant Panchami kyu manai jayi haiBasant Panchami students totkeBasant Panchami students upaydo these upay on Basant Panchamikab hai basant panchamiStudents must do these upaystudents totkestudents upayकलम से जुड़ा उपायच्चें को बोलने में है परेशानी तो करें ये आसान उपायपढ़ाई में मन लगाने का उपायपरेशानियों को दूर करने के उपायबसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपायबसंत पंचमी के दिन स्टूडेंट जरूर करें ये कार्य

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article