नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां, मां सरस्वती हो सकती है नाराज

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। इस...
08:45 PM Feb 01, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। इस...
featuredImage featuredImage

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। इस साल 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की विधि विधान के साथ पूजा करने की पंरपरा है। मां सरस्वती को वागीश्वरी, वीणा वादिनी,  विद्या की देवी,शारदा, और भगवती के नामों से भी जाना जाता है। मां सरस्वती को विद्या और बुद्धि का दाता माना जाता है।

माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। बसंत पंचमी के दिन कोई भी शुभ काम जैसे मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन ,गृह प्रवेश, विद्यारंभ और विवाह जैसे मंगल कार्यो के लिए शुभ मुहूर्त निकालने की जरूरत नहीं होती। इस दिन यह सभी कार्य बिना किसी मुहूर्त के किए जा सकते है। लेकिन हमारे शास्त्रों में बसंत पंचमी के दिन कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए है जिसे करने की मनाही होती है और ऐसे कार्यो को करने से मां सरस्वती नाराज हो सकती है। तो आइए जानते है क्या है वो कार्य:—

बसंत पंचमी के दिन ना करें ये गलतियां (Basant Panchami 2024) :-

1. बसंत पंचमी का पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी किसी पेड़-पौधों की कटाई-छटाई ना करे और ना ही किसी तरह का नुकसान पहुंचाए। ऐसा करने से आपके जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बल्कि इस दिन वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

2. मां सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि और विद्या की देवी माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए कलम , दवात और किताबों की पूजा की जाती है। ऐसे में आप इस दिन गलती से भी किसी पुस्तकों और कॉपियों को नुकसान ना पहुंचाए और ना ही कॉपी के पन्न फाड़े। ऐसा करने से आपके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है।

3. मां सरस्वती को ज्ञान, वीणा और वाणी की देवी कहा जाता है। माना जाता है कि प्रतिदिन एक ऐसा समय आता है जब सरस्वती मां व्यक्ति के जिव्हा पर विराजमान होती है और उस समय कही गई कोई भी बात सच हो जाती है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन अपने वाणी को संयम रखे और सभी के साथ प्रेम व विनम्रता के साथ पेश आए। इस दिन भूलकर भी अभद्र भाषा व अपशब्दों का प्रयोग ना करे।

 

 

4. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) के दिन कंघी करने को लेकर कुछ नियम बताए गए है। मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान के बाद आप कंघी कर सकते है लेकिन सूर्यास्त होने के बाद कंघी करने की मनाही होती है। ऐसे में इस दिन सूर्यास्त होने के बाद कंघी करने से बचे।

5. मान्यताओं के अनुसार जब बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था तब ब्रह्मांड की आभा पीली,नीली और लाल थी लेकिन मां सरस्वती को सर्वप्रथम पीली आभा के दर्शन हुए थे। इसलिए माना जाता है कि मां सरस्वती को पीला रंग अतिप्रिय है। बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा अन्य काला, लाल, नीला और हरे जैसे रंगों के वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए।

6.बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आराधना की जाती है और हवन इत्यादि सब किया जाता है। ऐसे में इस दिन सिर्फ सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। इस​ दिन भूलकर भी मास मंदिरा,अंडा और धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े: Jharkhand के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद टूट जाएगी जेएमएम! विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग का डर

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
14 february14 February basant panchamibasant panchamibasant panchami 2024Basant Panchami kab haido not do these mistakesDo not make mistakes on the day of Basant Panchamikab hai basant panchamimistake on Basant Panchamipanchamipanchami 2024what not to do on the day of Basant Panchamiबसंत पंचमीबसंत पंचमी 2024बसंत पंचमी के दिन क्या ना करेबसंत पंचमी के दिन ना करे गलती

ट्रेंडिंग खबरें