नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के​ दिन बच्चों के हाथों कराएं ये काम, मां सरस्वती का मिलेगा आशीर्वाद

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) का त्यौहार मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था...
12:19 PM Feb 09, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) का त्यौहार मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था...
featuredImage featuredImage

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) का त्यौहार मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था और इसी वजह से इस दिन को बसंत पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन साधक ज्ञान,कला,संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि विधान के साथ पूजा ​कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करता है। माना जाता है कि जिस भी साधक पर मां अपना आशीर्वाद बरसाती है उसे संगीत, कला, विद्या, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती हैं।

 

 

वैसे तो बसंत पंचमी के दिन हर किसी के लिए खास माना गया है लेकिन शास्त्रों की मानें बसंत पंचमी के दिन बच्चों को खासकर कुछ विशेष काम करने चाहिए। कहा जाता है कि इन बच्चों द्वारा इन कार्यो को करने से मां सरस्वती का जीवनभर उन पर आशीर्वाद बना रहता है और उन्हें हर मोड़ पर सफलता प्राप्त होती है। तो आइए जानते है ऐसे में बसंत पंचमी के दिन बच्चों को कौनसे कार्य करने चाहिए।

बच्चों से ऐसे कराएं मां सरस्वती की पूजा

मां सरस्वती को ज्ञान,बुद्धि और विद्या की देवी माना गया है। ऐसे में जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता,एकाग्रता की कमी है या बार बार ध्यान भटकर रहा है तो ऐसे में आप बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) के दिन बच्चें से मां सरस्वती की विशेष तरह से पूजा करवाएं। इसके​ लिए बसंत पंचमी के दिन बच्चें के हाथों से ही पीले फूल,पीले वस्त्र,पीले चावल मां सरस्वती को अर्पित करवाएं। ऐसा करने से मां सरस्वती शीघ्र ही प्रसन्न होती है और बच्चें का भी बौद्धिक विकास होता है।

इस काम को करने से होगी उन्नति

 

 

जिन बच्चों को क्लास या फिर ज्यादा लोगों के बीच बोलने में दिक्कत होती है, हिचकिचाहट महसूस करना या फिर वह सही से पढ़ और लिख नहीं पाते है तो इसके लिए आप बसंत पंचमी के दिन चांदी की कलम को शहद में डूबोकर बच्चें की जीभ पर 3 बार ऊं लिखे। इस उपाय को करने से बच्चें को बोलने से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी।

याददाश्त तेज करने का उपाय

बच्चें की स्मरण शक्ति को तेज करने के लिए बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) के दिन बच्चें के हाथ से जरूरतमंद या किसी गरीब को किताबें भेंट करवाना चाहिए। माना जाता है कि इससे बच्चा का मन आध्यात्म की ओर बढ़ता है और बच्चें की याददाश्त भी तेज होती है।

यह उपाय पढ़ाई में आ रही रूकावट को करता है दूर

अगर बच्चें की पढ़ाई में किसी प्रकार की रूकावट आ रही है तो ऐसे में बच्चें के हाथ से बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को सफेद चंदन अर्पित करवाए और अर्पित करते समय ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः’ मंत्र का जाप कराएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पढ़ाई में आ रही सभी बाधा दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Amrita Singh Birthday Special: सैफ से पहले इस शादीशुदा एक्टर को दिल दे बैठी थी अमृता, जानें एक्ट्रेस के जीवन से जुड़े अनसुने किस्से

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
14 February 202414 February basant panchami14 FEBRUARY PANCHANG 20242024 Basant Panchamibasant panchamiBASANT PANCHAMI KE UPAYbasant panchami upaychildren should do these upay on basant panchamido these upay on Basant Panchamikab hai basant panchamiKYU MANAI JAYI HAI BASANT PANCHAMITOTKEइस काम को करने से होगी उन्नतिबच्चों से ऐसे कराएं मां सरस्वती की पूजायाददाश्त तेज करने का उपाय

ट्रेंडिंग खबरें