नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Basant Panchami 2024: 13 या 14 फरवरी में ​कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और अच्छी शिक्षा पाने के उपाय

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का पर्व (Basant Panchami 2024) बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जात है। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का खास महत्व है। यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि...
01:22 PM Jan 31, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का पर्व (Basant Panchami 2024) बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जात है। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का खास महत्व है। यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। वहीं बसंत पंचमी के दिन से ही बसंत ऋतु की शुरूआत मानी जाती है। यह दिन विद्यार्थियों और संगीत प्रेमियों के दिन बेहद खास माना जाता है। इस साल बसंत पचंमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी 13 फरवरी को दोपहर में 02 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगा। 14 फरवरी को उदयातिथि होने की वजह से बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी की सुबह 07 बजकर 01 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

बसंत पंचमी के दिन इस विधि से करें पूजा

 

सर्वप्रथम बसंत पंचमी के दिन प्रात: सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ सुथरे वस्त्र धारण करे। पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त में घर में पूजा स्थान पर एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाएं और उस चौकी पर मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति की स्थापना करें। इसके बाद मां सरस्वती के पास में एक कलश में जल भरे और उसमें सुपारी, पान और दक्षिणा रखे। इस प्रक्रिया के बाद सबसे पहले गणेश भगवान की आराधना करे और फिर मां सरस्वती का आह्वान कर उनसे विद्या और ज्ञान की प्राप्ति के लिए कामना करे।

पूजा के दौरान मां सरस्वती को पीले फूल,पीले रंग की चुनरी,चंदन,रोली,गुलाल, पान, सुपारी, कुमकुम और हल्दी आदि चीजें अर्पित करे और प्रसाद में बूंदी के लड्डू,खी और बेसन के लड्डु इत्यादि का भोग लगाए। मां को भोग लगाने के ​बाद भोग का प्रसाद परिवार के सदस्यों को बांट कर स्वयं ग्रहण करे।

अच्छी शिक्षा पाने के उपाय

मां सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी कहा जाता है। अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे परिणाम लाना चाहता है तो बसंत पंचमी के दिन इस उपाय से वह अच्छा परिणाम प्राप्त कर सकता है। बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थी को मां सरस्वती की पूजा करने के बाद मां सरस्वती के सामने घी का दीपक प्रज्जवलित कर 5 पेसिंल, 5पेन, 5 कॉपी,5 फल और 5 प्रकार के मिठाई अर्पित करना चाहिए। इसके बाद मां सरस्वती से विद्या और ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करे। ऐसा करने से मां सरस्वती शीघ्र ही प्रसन्न होती है और साधक को जीवन में सफलता मिलती है।

यह भी पढ़े: Daily Workout: दिन की शुरुआत कीजिये मात्र 15 मिनट वर्कआउट के साथ , रहेंगे चुस्त- दुरुस्त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
14 February 202414 February 2024 basant panchami14 February basant panchamibasant panchamibasant panchami 2024basant panchami shubh muhurat kya haibasant panchami totkebasant panchami upaykab hai basant panchamikab hai basant panchami shubh muhuratkyu manai jati hai basant panchamiway to get good education

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article