Dhanteras Shopping List : धनतेरस पर ये 10 चीजें खरीदना माना जाता है बेहद शुभ, देखिए पूरी लिस्ट

इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आपको बता दें, धनतेरस को त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती भी कहा जाता हैं।

Jyoti Patel
Published on: 27 Oct 2024 4:17 PM IST
Dhanteras Shopping List : धनतेरस पर ये 10 चीजें खरीदना माना जाता है बेहद शुभ, देखिए पूरी लिस्ट
X
Dhanteras Shopping List : धनतेरस से दिवाली के त्योहार यानी पंचोत्सव की शुरुआत होती है, जो कि हिंदू धर्म का बहुत ही खास और महत्वपूर्ण त्योहार है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आपको बता दें, धनतेरस को त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती भी कहा जाता हैं। पौराणिक मान्यताओं और हिंदू शास्त्रों के अनुसार भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। जब भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था तो उनके हाथ में अमृत का कलश था इसीलिए लोग धनतेरस के दिन बर्तन, सोना चांदी इत्यादि खरीदना पसंद करते हैं। इस दिन लोग माता लक्ष्मी के साथ साथ भगवन धन्वंतरि और कुबेर कि भी पूजा करते हैं। इस दिन घर में सोन, चांदी यी बर्तन खरीदकर लाना बेहद शुभ माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में बताएँगे कि धनतेरस के दिन आपको किन चीजों की खरीददारी करनी चाहिए। आइयें जानतें हैं इन चीजों के बारें में

धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीजें

- धनतेरस के दिन सोना-चांदी या इसके अलावा बर्तन आप बर्तन भी खरीद सकतीं हैं, इसके अलावा आप इस दिन घर में नया वाहन ला सकतें हैं, कुबेर यंत्र खरीदना अति शुभ होता है। - धनतेरस के दिन पान के पांच पत्ते खरीद कर घर लेकर आनी चाहिए और फिर मां लक्ष्‍मी को चढ़ाएं और दीपावाली का त्‍योहार पूरा हो जाने के बाद आप बहते जल में प्रवाहित कर दे, ऐसा कहा जाता है, ये विधि करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। - धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना ना भूले, मां लक्ष्‍मी को धनिया अर्पित करें और थोड़ा सा धनिया अपने धन के स्‍थान पर भी छिड़क दें। - धनतेरस के दिन यदि आपको लक्ष्मी चरण पादुका जरूर खरीदनी चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी घर में पधारती है - कहा जाता है, धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा घर में लानी, इससे घर में सुख शांति और संपदा की कभी कमी नहीं होती है। - धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना भी माना जाता बेहद शुभ, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। - आप धनतेरस पर झाड़ू भी घर में ला सकतें है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है इसीलिए जब भी झाड़ू घर पर लेकर आते हैं तो वह घर की पूरी नकारात्मक ऊर्जा बाहर कर देती है। - ध्यान रहें, धनतेरस के दिन खील बताशे अपने घर में जरूर लाने चाहिए। गलती से भी पुराने खील बताशे मां लक्ष्मी को अर्पित ना करें - इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है। - धनतेरस वाले दिन कोड़ियां जरूर खरीदें ऐसा माना जाता है कि धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कोड़ियां खरीदते हैं।
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story