राजस्थान कांग्रेस में योगेश मांजू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सागवाड़ा विधानसभा का प्रभारी किया नियुक्त
Yogesh Manjhu Congress: ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत संगठनात्मक स्तर पर तेजी लाने की कवायद अब जमीन पर दिखने लगी है।
Yogesh Manjhu Congress: ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत संगठनात्मक स्तर पर तेजी लाने की कवायद अब जमीन पर दिखने लगी है। इसी क्रम में सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। कांग्रेस के युवा नेता योगेश मांजू को सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा सौंपा गया है। यह नियुक्ति न सिर्फ संगठन के विस्तार का संकेत देती है, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीति की दिशा भी तय करती नजर आ रही है।
सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त
योगेश मांजू को सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है जिस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उनकी जिम्मेदारियां उनकी जिम्मेदारी क्षेत्र में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना संगठन को विस्तार देने और आमजन के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की रहेगी इस। इस नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि संगठन आत्मक गतिविधियों में तेजी आएगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
NSUI राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी रह चुके हैं योगेश मांजू
कांग्रेस पार्टी ने योगेश मांजू को भी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी हैं। बता दें कि युवा नेता योगेश मांजू झुंझुनू के भूरासर के बास के रहने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी के संगठन के लिए कई बड़ी जिम्मेदारी निभाई हैं। साल 2017 में योगेश मांजू ने NSUI नेशनल डेलीगेट का चुनाव भी लड़ा था। वो NSUI के प्रदेश महासचिव रहे चुके हैं
झुंझुनूं में कांग्रेस कार्यकताओं में उत्साह
कांग्रेस युवा नेता योगेश मांजू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सागवाड़ा विधानसभा सीट का पर्यवेक्षक नियुक्त किया हैं। योगेश मांजू को ये बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके गृह जिले झुंझुनूं में कांग्रेस कार्यकताओं में उत्साह और ख़ुशी देखने को मिली हैं। मीडिया से बातचीत में योगेश मांजू ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


