बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच हुई झड़प, नारेबाजी से तनाव और बढ़ा
West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा तेज हो गया है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अभी थोड़ा समय बाकी हैं
West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा तेज हो गया है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अभी थोड़ा समय बाकी हैं, लेकिन इससे पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आ रही हैं। कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच फॉर्म-6 जमा करने को लेकर भीषण झड़प हुई।
चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर झड़प
आज चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर भी देखने को मिली। फॉर्म 6 को लेकर दोनों दलों के बीच झड़प हुई. नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। वहीं टीएमसी समर्थकों का दावा है कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।
टीएमसी ने लगाया ये आरोप
टीएमसी के प्रवक्ता ललितेश त्रिपाठी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'कल शाम को बंगाल में वोट चोरी पकड़ी गई। 30 हजार फॉर्म-6 चुनाव आयोग के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के मिली भगत से बंगाल के मतदाता सूची में फेरबदल लाने के उद्देश्य से पकड़े गए।' टीएमसी प्रवक्ता त्रिपाठी ने आगे कहा, 'हम लोग बार-बार कह रहे हैं कि बीजेपी और चुनाव आयोग किसी भी स्तर पर बंगाल का चुनाव चोरी करने के लिए उतर आएगी।'


