पीएम मोदी ने बंगाल में भरी चुनावी हुंकार, बोले- ममता का जो हाल नंदीग्राम में हुआ वही भवानीपुर में होगा

West Bengal Assembly Polls: असम, केरलम और पुडुचेरी आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।

Surya Soni
Published on: 9 April 2026 12:37 PM IST
पीएम मोदी ने बंगाल में भरी चुनावी हुंकार, बोले- ममता का जो हाल नंदीग्राम में हुआ वही भवानीपुर में होगा
X

West Bengal Assembly Polls: असम, केरलम और पुडुचेरी आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने बंगाल में आज 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने हल्दिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भबानीपुर में नंदीग्राम होगा।

बंगाल की शान को फिर से स्थापित करने का चुनाव: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'बंगाल में यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह बंगाल की शान को फिर से स्थापित करने का चुनाव है। यह एक विकसित बंगाल की नींव को मजबूत करने का चुनाव है, और इसका पहला और सबसे अहम कदम इस बेरहम सरकार को सत्ता से हटाना होगा...आज भारत तेजी से तरक्की कर रहा है। दुनिया में सबसे तेज विकास दर भारत की है। इसका मतलब यह है कि जहां देश भर के कई राज्य तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं TMC की बेरहम सरकार बंगाल को पीछे खींच रही है।'

टीएमसी पर जमकर बोला हमला

पीएम मोदी ने कहा कि ''टीएमसी की निर्मम सरकार में सिर्फ और सिर्फ घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फूली है। बंगालियों और अपराधियों की दुकानें फली-फूली हैं। लेकिन इस बार खेला होगा। भाजपा की लहर है। पीएम मोदी ने कहा कि निर्मम सरकार की राजनीति का एक ही केंद्र बिंदु है, और वो है भय, भय दिखाओ, भय पैदा करो। फैक्ट्री , कारखाने भय से नहीं भरोसे से चलते हैं। लेकिन सिंडिकेट का गुंडा राज तृणमूल ने चलाया है जहां कट मनी के अलावा कुछ नहीं चलता।

ममता का जो हाल नंदीग्राम में हुआ वही भवानीपुर में होगा'

पीएम मोदी ने कहा, "नंदीग्राम ने 5 साल पहले बदलाव की राह दिखाई थी। अब पूरा पश्चिम बंगाल उसी परिवर्तन के रास्ते पर चल पड़ा है। जो कमाल 5 साल पहले नंदीग्राम ने किया था इस बार वही हाल भवानीपुर में भी होने जा रहा है। पूरे बंगाल में होने जा रहा है।"

Surya Soni

Surya Soni

Next Story