पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम, अगले पांच दिन कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी...

Weather Update Today : देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बताई जा रही हैं।

Surya Soni
Published on: 31 March 2026 10:10 AM IST
Weather Update Today
X

Weather Update Today : देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बताई जा रही हैं। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश, आंधी-ओलावृष्टि, तेज हवाओं और तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया है। उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव आ सकता है।

राजस्थान में छाए बादल

राजस्थान में मार्च महीने के शुरुआत में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा था। राजस्थान के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया था। लेकिन अब पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश की जनता को गर्मी से कुछ राहत मिली हैं। मार्च के महीने के आखिरी दिन हल्की सर्दी का एहसास हो रहा हैं। अब एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि..?

मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 31 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 31 मार्च और 01 अप्रैल को, असम, मेघालय, त्रिपुरा में 31 मार्च को भारी बारिश होने की संभावना है। विदर्भ में 31 मार्च और 01 अप्रैल को, और छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल के दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं।

किसानों के लिए मुसीबत..?

बता दें प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में हुए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। क्योंकि इस समय प्रदेश में फसल कटाई का समय हैं, ऐसे में खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलों को तेज बारिश और ओलावृष्टि के काफी नुकसान पहुंच सकता हैं। कई जगह किसान बारिश और ओलों से होने वाले नुकसान से फसलों को बचाने के लिए अनाज को तिरपाल से ढकने का इंतजाम कर रहे हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story