Weather Forecast: मौसम बदलेगा करवट, कई राज्यों में ओले-बारिश का अलर्ट

Weather Forecast: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मार्च महीने की शुरुआत से सूर्यदेव का प्रकोप कई राज्यों में दिखाई देने लगा है।

Surya Soni
Updated on: 14 March 2026 9:36 AM IST
Weather Forecast: मौसम बदलेगा करवट, कई राज्यों में ओले-बारिश का अलर्ट
X
Weather Forecast: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मार्च महीने की शुरुआत से सूर्यदेव का प्रकोप कई राज्यों में दिखाई देने लगा है। उत्तरप्रदेश, राजस्थान हरियाणा और मध्यप्रदेश में पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री ऊपर बना हुआ है। लेकिन अब अगले 24 घंटे में मौसम करवट बदलेगा। अगले दो-तीन दिन में कई राज्यों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरप्रदेश में ओले-बारिश का अलर्ट

अगर बात करें उत्तरप्रदेश के मौसम की तो वहां पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी का असर देखने को मिला है। 14 मार्च यानी आज भी यूपी के कई जिलों में तेज धुप दिखाई देगी। लेकिन अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा। शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके चलते 15 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं।

राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान की धरती मार्च के इस महीने में तप रही है। राजस्थान में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन अब अगले कुछ दिन राजस्थान के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। 14 और 15 मार्च को राजस्थान के कई जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और शेखावाटी क्षेत्र के बारिश के आसार बने हुए है। जबकि 15 मार्च को अजमेर, जयपुर और भरतपुर के साथ शेखावाटी क्षेत्र, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में हल्की आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।

भीषण गर्मी और हीटवेव से मिलेगी राहत

राजस्थान में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल चुका है, कई जगह तेज गर्मी से हीटवेव जैसे हालात बने हुए थे। लेकिन अब अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव राहत मिलती नज़र आ रही है। 14 और 15 मार्च को बारिश की संभावना से कुछ राहत मिलेगी, मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 मार्च के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story