उत्तर भारत में मौसम बदलेगा करवट, कई राज्यों में बारिश अलर्ट

Weather Forecast: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप काफी कम हो गया है, जबकि दोपहर में तेज गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा है।

Surya Soni
Published on: 16 Feb 2026 7:15 AM IST
उत्तर भारत में मौसम बदलेगा करवट, कई राज्यों में बारिश अलर्ट
X

Weather Forecast: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप काफी कम हो गया है, जबकि दोपहर में तेज गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा है। लेकिन इस बीच एक बार फिर अब मौसम में बदलाव होने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिन में 7 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे एक बार फिर सर्दी का असर दिखाई दे सकता है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

बता दें अगले तीन दिनों तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 17-19 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलता है।

कई राज्यों में बारिश अलर्ट

इसके अलावा देश के कई राज्यों में अगले दो-तीन दिन में हल्की से लेकर मध्यम तक बारिश का पूर्वानुमान भी जताया जा रहा है। 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तराखंड में भी 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है।

राजस्थान में दिखेगा असर

राजस्थान में इस समय सुबह-शाम सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर में तेज धूप के चलते सर्दी का असर बिल्कुल नहीं हो रहा है। लेकिन अगले दो-तीन दिन तक राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story