नहीं रहे रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया, 87 साल की आयु में हुआ निधन
Vijaypat Singhania Dies: रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की आयु में अंतिम सांस ली है।
Vijaypat Singhania Dies: रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की आयु में अंतिम सांस ली है। रेमंड को भारतीय परिवारों की विरासत बनाने में सबसे बड़ा योगदान विजयपत सिंघानिया का ही माना जाता है। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे रेमंड चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म पर दी।
आज होगा उनका अंतिम संस्कार
रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में विजयपत सिंघानिया के निधन की जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार रविवार को चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर किया जाएगा। गौतम सिंघानिया ने एक्स पर लिखा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
1980 में रेमंड संभाली थी कमान
बता दें रेमंड को एक साधारण मिल से सिंघानिया परिवार ने फेमस ब्रांड बनाने में काफी मेहनत की। 1980 में विजयपत सिंघानिया रेमंड की कमान संभाली थी। रेमंड को पारंपरिक मिल से निकालकर एक ग्लोबल ब्रांड में बदलने का श्रेय उनको ही जाता है। उनको भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ और साथ ही ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड’ भी मिला।
किराए के घर में रहने को मजबूर होना पड़ा
एक समय उनकी नेटवर्थ 12,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी और वे मुंबई के पॉश इलाके में अपने महलनुमा घर जेके हाउस में रहने वाले बड़े उद्योगपति विजयपत सिंघानिया को अपने अंतिम समय बेटे से विवाद के चलते किराए के घर में रहने को मजबूर होना पड़ा।


