UPSC CSE का फाइनल परिणाम घोषित, अनुज अग्रिहोत्री ने किया एग्जाम टॉप

UPSC CSE Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का फाइनल परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया है।

Surya Soni
Published on: 6 March 2026 3:20 PM IST
UPSC CSE Final Result 2025
X
UPSC CSE Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का फाइनल परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अनुज अग्रिहोत्री ने टॉप किया है। जबकि राजेश्वरी सुवे ने दूसरा और अकांश ढुल ने तीसरा स्थान हासिल किया हैं। आयोग की ओर से इस बार 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

UPSC CSE का फाइनल परिणाम घोषित

बता दें कि UPSC CSE एग्जाम के तीन अहम चरण होते हैं। सिविस सर्विसेज एग्जाम के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई, 2025 को हुई थी। इसके बाद 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक मेन्स एग्जाम हुआ था। इसके बाद तीसरे चरण यानि पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी, 2026 को हुए हुआ। अब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंटरव्यू के बाद आखिरी रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पहुंचे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस बार 958 उम्मीदवारों का चयन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू के बाद आखिरी परिणाम जारी कर दिया हैं। सिविल सेवा परीक्षा में इस बार 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया हैं। 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

- होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े सेक्शन पर क्लिक करें.

- इसके बाद से सिविल सर्विस (मेन/फाइनल) एग्जाम, [Year] Result के लिंक पर क्लिक करें.

- रिजल्ट PDF के फॉर्म में ओपन हो जाएगा. इसके बाद अपने रोल नंबर या नाम खोजने के लिए PDF में सर्च फंक्शन का यूज करें

Surya Soni

Surya Soni

Next Story