Election 2026: AIADMK ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, 23 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी हैं।
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी हैं। तमिलनाडु चुनाव के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) ने उम्मीदवारों की एक सूची बुधवार को जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी ने कुल 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।
पलानीस्वामी एडप्पाडी से उम्मीदवार
बता दें AIADMK ने उम्मीदवारों की एक सूची जारी की हैं, जिसमें 23 नामों की घोषणा हुई हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। इसमें प्रमुख रूप से तमिलनाडु विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी को एक बार फिर एडप्पाडी से उम्मीदवार बनाया गया हैं। पूर्व मंत्री डी. जयकुमार को उत्तर चेन्नई के रॉयापुरम से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं राज्यसभा सांसद और पूर्व मंत्री सी. वी. शन्मुगम को विल्लुपुरम जिले के माइलम से मैदान में उतारा गया है।
एनडीए गठबंधन में कौन-कौन सी पार्टियां..?
बता दें तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) ने पूरी ताकत लगा रखी हैं। तमिलनाडु में भाजपा का संगठन इतना मजबूत नहीं हैं, ऐसे में वहां एनडीए गठबंधन का जिम्मा AIADMK ने संभाला हैं। एनडीए गठबंधन में AIADMK, भाजपा के अलावा पट्टाली मक्कल काची (PMK) 18 सीटों पर और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) 11 सीटों पर एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी।
तमिलनाडु कब हैं चुनाव?
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर हाल ही में चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा भी कर दी। जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उसमें तमिलनाडु का भी नाम शामिल हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।


