BBAU लखनऊ में SPARK संवाद में AI पर हुआ गहन मंथन, विशेषज्ञों ने रखे विचार

लखनऊ के गोमती नगर स्थित Satya MRI के सहयोग से आयोजित इस सत्र में उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने भाग लेकर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान किया।

Preeti Mishra
Published on: 2 April 2026 12:32 PM IST
BBAU लखनऊ में SPARK संवाद में AI पर हुआ गहन मंथन, विशेषज्ञों ने रखे विचार
X

मीडिया और संचार के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संवाद का आयोजन बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU), लखनऊ के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में किया गया। यह कार्यक्रम SESR (Social & Economic Sustainability & Reforms) फाउंडेशन द्वारा संचालित SPARK थिंक टैंक 'कैंपस डायलॉग सीरीज' के अंतर्गत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मीडिया, तकनीक और समाज के बदलते परिदृश्य से अवगत कराना था। लखनऊ के गोमती नगर स्थित Satya MRI के सहयोग से आयोजित इस सत्र में उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने भाग लेकर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान किया।


स्वागत संबोधन में Dr. Govind Ji Pandey, विभागाध्यक्ष, जनसंचार एवं पत्रकारिता, ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के पत्रकारिता परिदृश्य का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। उन्होंने बताया कि AI तेज़ डेटा प्रोसेसिंग, ऑटोमेटेड कंटेंट निर्माण और पर्सनलाइज़्ड न्यूज़ डिलीवरी के माध्यम से न्यूज़रूम की कार्यप्रणाली को बदल रहा है। हालांकि, उन्होंने फेक न्यूज़, नैतिकता और संपादकीय जवाबदेही जैसे मुद्दों पर सावधानी बरतने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और छात्रों से तकनीक के साथ-साथ पत्रकारिता की मूल्यों को बनाए रखने की अपील की।


पब्लिसिटी मंत्र के सीईओ Anoop Mishra ने आधुनिक पब्लिक रिलेशंस में AI की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ब्रांड कम्युनिकेशन और डिजिटल स्टोरीटेलिंग में इसके प्रभाव को रेखांकित किया। नवभारत टाइम्स के अस्ससीतान्त एडिटर Prem Shankar Mishra ने AI आधारित पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नैतिक मानकों को बनाए रखने की चुनौतियों पर चर्चा की।

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिस्ती भाषा यूनिवर्सिटी के जर्नलिर्नलिज्म और मास कम्यनिुनिकेशन विभाग की इंचार्ज और अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ रुचिता सुजॉय चौधरी ने मीडिया परिदृश्य में AI से जुड़े अवसरों और जोखिमों का विश्लेषण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम का संचालन Prof. Kunwar Surendra Bahdur Singh के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

SESR Foundation के डायरेक्टर, स्ट्रेटेजिक अफेयर्स Rakesh Mishra ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के संवाद छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में Akhilesh Kumar Singh द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. गोविंद जी पांडेय द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Senior Sub Editor (Feature)

Preeti Mishra is a seasoned journalist with over 12 years of rich experience in the media industry. Over the course of her career, she has worked with reputed media organizations such as DD News, Hindustan, Final Report, and Newstrack, building a strong foundation in credible and impactful journalism. She has extensively covered diverse beats including Religion, Health, Lifestyle, and Tourism, and is known for presenting complex topics in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Her writing reflects a fine balance of authenticity, research, and public interest, making her stories both informative and relatable. Currently, She is associated with Hind First, where she is responsible for leading and curating content for the Religion, Health, Lifestyle, and Tourism sections. With her deep subject knowledge and editorial insight, she continues to deliver high-quality, meaningful content that resonates strongly with a wide audience.

Next Story