Salim Khan Health Update: लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, हेल्थ अपडेट आई सामने...
Salim Khan Health Update: मशहूर फिल्म राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार को उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Salim Khan Health Update: मशहूर फिल्म राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार को उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पूरा परिवार अस्पताल में नजर आया। अभिनेता सलमान खान भी हॉस्पिटल पहुंचे। लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान की हेल्थ अपडेट भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सलीम खान के पिता को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ है।
फिलहाल ICU में भर्ती हैं सलीम खान
सलमान खान के पिता की अचानक तबियत ख़राब होने पर उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको हॉस्पिटल में करीब 24 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया है। इस दौरान उनका पूरा परिवार हॉस्पिटल में नजर आया। बीती शाम लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने जानकारी दी थी कि सलीम खान स्टेबल हैं, 4 डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही है और वो फिलहाल ICU में हैं।
हेल्थ अपडेट आई सामने...
फिल्म राइटर सलीम खान की सेहत को लेकर अब अपडेट सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को बहुत ही मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ था। सलीम खान अभी वेंटीलेटर पर है, आज या कल तक उन्हे वेंटीलेटर से हटा लिया जाएगा। अब उनका इलाज कर रहे डॉक्टर का बयान सामने आया है, जिन्होंने बताया कि उन्हें कब अस्पताल लाया गया। उनके स्वास्थ पर और अधिक अपडेट देने के लिए एक हेल्थ बुलेटिन भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
परिवार के लोग अस्पताल पहुंचें..
सलीम खान को हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने के बाद लगातार परिवार के लोग अस्पताल पहुंचते रहे। सलमा खान, हेलेन, अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ और मलाइका-अरबाज़ के बेटे अरहान खान को लीलावती हॉस्पिटल पहुंचते हुए देखा गया। अलवीरा अग्निहोत्री भी हॉस्पिटल पहुंचीं। उनके पति अतुल अग्निहोत्री को भी सुबह अस्पताल के बाहर नज़र आये।


