राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में 600 में से 599 अंक हासिल कर प्रियांशी ने रचा इतिहास...

RBSE 10th Result: सपने आँखों में हों तो राह खुद बनती है, जो रोज़ मेहनत का दामन थामे रखते है, वही कल अपनी पहचान लिखते है...

Surya Soni
Published on: 25 March 2026 3:49 PM IST
RBSE 10th Result 2026
X

RBSE 10th Result: सपने आँखों में हों तो राह खुद बनती है, जो रोज़ मेहनत का दामन थामे रखते है, वही कल अपनी पहचान लिखते है... एक दिन पहले राजस्थान बोर्ड के 10वीं के परिणाम में भी कुछ ऐसा ही नज़र आया। किसान परिवार की बेटी प्रियांशी ने राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रियांशी ने हासिल किए 600 में से 599 अंक

पूरे साल की कड़ी मेहनत का पता एग्जाम के बाद आने वाले रिजल्ट में चलता हैं। सीकर जिले के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा प्रियांशी ने राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में 600 में से 599 अंक अर्जित करते हुए नया इतिहास लिखा। प्रियांशी के सिर्फ अंग्रेजी विषय में 1 अंक कम आया है, बाकि सभी विषयों में प्रियांशी ने पूरे अंक हासिल किए। 600 में से 599 अंक आने से प्रियांशी के परिवार में और स्कूल में ख़ुशी-उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मेहनत, अनुशासन के दम पर बनाया कीर्तिमान

साधारण परिवार से आने वाली प्रियांशी के मार्क्स देखकर हर कोई हैरान रह गया। प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और सभी शिक्षकों को दिया। बता दें उनके पिता सीताराम सुंडा किसान हैं और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। प्रियांशी ने अपनी मेहनत के दम पर हासिल इस सफलता से प्रदेश में सीकर जिले के साथ पूरे शेखावाटी का नाम रोशन किया हैं।

झुंझुनूं पहले स्थान पर..

इस बार प्रदेश के सभी जिलों का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा हैं। जिलेवार लिस्ट देखें तो झुंझुनूं जिला 97.77% के साथ पहले स्थान पर रहा हैं। जबकि दूसरे स्थान पर डीडवाना-कुचामन 97.59% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 97.43% परिणाम के साथ सीकर का तीसरा स्थान रहा हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story