अयोध्या में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी श्रीराम यंत्र की स्थापना, 7,000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

Ram Mandir: नव संवत्सर की शुरुआत के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में विशेष आयोजन होने जा रहा है। नव संवत्सर के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजन करेंगी।

Surya Soni
Published on: 19 March 2026 9:15 AM IST
Ram Mandir President
X

Ram Mandir: नव संवत्सर की शुरुआत के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में विशेष आयोजन होने जा रहा है। नव संवत्सर के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजन करेंगी। इस खास मौके पर करीब 7,000 विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर होगा।

7,000 विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे

आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की विधिवत स्थापना करेंगी। बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी। फिर दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजन अनुष्ठान में शामिल होंगी। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, सदस्य जगद्गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ और तीन आचार्य उपस्थित रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

राष्ट्रपति का आगमन सुबह लगभग 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर होगा, जहां से वह सीधे मंदिर परिसर पहुंचेंगी। उनका अयोध्या प्रवास लगभग चार घंटे का रहेगा। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर को 13 जोन और 37 सेक्टर में बांटा गया है। लगभग 3000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें पुलिस, पीएसी, एटीएस कमांडो और एनएसजी स्नाइपर शामिल हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story