राजस्थान में गर्मी से मिली राहत, अगले तीन दिन कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च महीने के शुरुआत में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा था। राजस्थान के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया था।

Surya Soni
Published on: 18 March 2026 10:41 AM IST
Rajasthan Weather Update
X

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च महीने के शुरुआत में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा था। राजस्थान के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया था। लेकिन अब पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश की जनता को गर्मी से कुछ राहत मिली हैं। मार्च के महीने में सुबह-शाम के समय हल्की सर्दी का एहसास हो रहा हैं। अब एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं। अगर बात करें 18 मार्च यानी आज की तो जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी के इलाकों में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने के आसार बताए जा रहे हैं। ऐसे में इन इलाकों में सुबह से ही मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ हैं। कई जगह बादल छाए हुए हैं।

19 और 20 मार्च को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि..?

राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम में अचानक काफी बदलाव हुआ हैं। विक्षोभ के चलते 19 और 20 मार्च को प्रदेश में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी बताई जा रही हैं। राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और शेखावाटी में इसका काफी असर देखने को मिल सकता हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं।

किसानों के लिए मुसीबत

बता दें प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में हुए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। क्योंकि इस समय प्रदेश में फसल कटाई का समय हैं, ऐसे में खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलों को तेज बारिश और ओलावृष्टि के काफी नुकसान पहुंच सकता हैं। कई जगह किसान बारिश और ओलों से होने वाले नुकसान से फसलों को बचाने के लिए अनाज को तिरपाल से ढकने का इंतजाम कर रहे हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story