राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के SP बदले

Rajasthan IPS transfers: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की चर्चा के बीच शुक्रवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया।

Surya Soni
Published on: 14 March 2026 1:08 PM IST
Rajasthan IPS transfers
X

Rajasthan IPS transfers: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की चर्चा के बीच शुक्रवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। राजस्थान में 64 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य के कार्मिक विभाग की तरफ से तबादले और पोस्टिंग को लेकर आदेश जारी किए।

राजस्थान में कई जिलों के SP बदले

राजस्थान पुलिस महकमे में देर रात बड़ा फेरबदल देखने को मिला। कार्मिक विभाग की तरफ से देर रात जारी की गई लिस्ट से राजस्थान पुलिस प्रशासन में कई बड़े बदलाव हुए हैं। राजसमंद, पाली, डीग, बांसवाड़ा, झुंझुनू, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, उदयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, बाड़मेर, चूरू, सलूंबर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, करौली, सिरोही, फलोदी, भिवाड़ी और खैरथल-तिजारा सहित दो दर्जन से अधिक जिलों के SP बदल गए हैं।

सुधीर जोशी झुंझुनूं के नए SP

बता दें राजस्थान के कई जिलों में देर रात पुलिस प्रशासन में कई बड़े बदलाव हुए हैं। झुंझुनूं जिले के एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब सुधीर जोशी झुंझुनूं के नए पुलिस कप्तान होंगे। एसपी सुधीर जोशी को बांसवाड़ा से झुंझुनूं भेजा गया है। झुंझुनूं में पिछले ढाई साल में आठ SP बदले हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story