राजस्थान के तीन शहरों के नाम बदले, माउन्ट आबू अब होगा आबूराज

Rajasthan 3 City Name Change: हाल ही में केरल का नाम बदलकर केरलम करने की अनुमति केबिनेट द्वारा मिल गई है। इसके बाद केरल को केरलम के नाम से पहचाना जाएगा।

Surya Soni
Published on: 28 Feb 2026 6:13 AM IST
राजस्थान के तीन शहरों के नाम बदले, माउन्ट आबू अब होगा आबूराज
X

Rajasthan 3 City Name Change: हाल ही में केरल का नाम बदलकर केरलम करने की अनुमति केबिनेट द्वारा मिल गई है। इसके बाद केरल को केरलम के नाम से पहचाना जाएगा। अब राजस्थान की भजनलाल सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान के तीन बड़े शहरों के नाम बदल दिए।

राजस्थान के तीन शहरों के नाम बदले

बता दें राजस्थान के सीएम भजनलाल ने राज्य की सांस्कृतिक और विरासत को सम्मान देने के लिए तीन प्रमुख शहरों के नाम बदलने की घोषणा की है। राजस्थान में माउंट आबू, कामां और जहाजपुर के नाम बदलकर क्रमश आबूराज, कामवन और यज्ञपुर किए जाएंगे। इसको लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ''यह फैसला स्थानीय जनभावनाओं और ऐतिहासिक तथ्यों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

द्रव्यवती नदी के किनारे बनेगी एलिवेटेड रोड

इसके अलावा भजनलाल सरकार ने कई बड़ी घोषणा भी की। जयपुर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने द्रव्यवती नदी के किनारे 36 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की घोषणा की। इस प्रस्तावित परियोजना से राजधानी में यातायात की जाम स्थिति में कमी आने और शहरी आवागमन में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story