प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मेरठ को देंगे बड़ी सौगात, मेट्रो और नमो भारत का करेंगे उद्घाटन

PM Modi in Meerut: जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की कमान संभाली है तब से देश के विकास को पंख लग गए हैं। अपने तीसरे कार्यकाल में भी पीएम मोदी लगातार विकास कार्यों को तेजी दे रहे हैं।

Surya Soni
Published on: 22 Feb 2026 7:32 AM IST
PM Modi in Meerut
X

PM Modi in Meerut: जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की कमान संभाली है तब से देश के विकास को पंख लग गए हैं। अपने तीसरे कार्यकाल में भी पीएम मोदी लगातार विकास कार्यों को तेजी दे रहे हैं। इसी क्रम में आज मेरठवासियों का बड़ा सपना पूरा होने जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मेरठ में मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

मेरठ को देंगे बड़ी सौगात

मेरठ की जनता को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। बता दें रविवार को प्रधानमंत्री मोदी मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। बता दें मेरठ मेट्रो का सफर मेरठ साउथ से शुरू होकर मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच रहेगा। इसके साथ ही यह 120 किलोमीटर रफ्तार के साथ ये देश की सबसे तेज मेट्रो होगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे।

नमो भारत का करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी इसके साथ दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक रैपिड रेल के पूरे रूट का भी उद्घाटन करेंगे। इससे 82 किलोमीटर का रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन का रूट पूरा हो जाएगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई 82.15 किमी है। इसमें 70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत ट्रैक शामिल हैं। दिल्ली में लगभग 14 किमी और उत्तर प्रदेश में 68 किमी का हिस्सा है। परियोजना की कुल लागत 30,274 करोड़ रुपए है।

बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मेरठ की जनता को बड़ी सौगात देने के साथ एक बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसको लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। पीएम मोदी की इस जनसभा से एक दिन पहले सीएम योगी तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story