पीएम मोदी की आज से इजरायल की 2 दिवसीय यात्रा, कई बड़े समझौतों पर बनेगी बात
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश यात्रा के लिए उड़ान भर चुके हैं। पीएम मोदी का ये विदेश दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश यात्रा के लिए उड़ान भर चुके हैं। पीएम मोदी का ये विदेश दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। बता दें आज से प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के लिए 2 दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। कुछ ही देर पहले उन्होंने दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन से उनके विमान ने उड़ान भरी। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर इजरायल ने भी ख़ास तैयारी की हैं। इजरायल की संसद नेसेट तिरंगे की रोशनी से नहा उठी है।
इजरायल की 2 दिवसीय यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी का आज से दो दिन का इजरायल दौरा कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा हैं। भारत के इजरायल से संबंध हमेशा से ही मजबूत रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान भारत और इजरायल में कई बड़े समझौते होने हैं। इसमें डिफेंस डील प्रमुख है। इजरायल रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मैं इज़रायल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। दोनों राष्ट्रों के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है।
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
बता दें इस यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ''पिछले कुछ वर्षों में संबंध काफी मजबूत हुए हैं। मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक बातचीत करूंगा, जिसमें रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, व्यापार, कृषि, जल प्रबंधन और लोगों के बीच संबंधों सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी। मैं इज़रायल के राष्ट्रपति इसाक हरोग से भी मुलाकात करूंगा। आज शाम मैं इज़रायली संसद नेसेट को संबोधित करूंगा।
कई बड़े समझौतों पर बनेगी बात..?
बता दें पीएम मोदी की यह इजरायल की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने 2017 में पहली यात्रा की थी। एयरपोर्ट पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें खुद रिसीव करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा मुख्य रूप से रक्षा, सुरक्षा, हाई-टेक, AI, क्वांटम और व्यापार सहयोग पर केंद्रित है। अब देखना होगा कि किन बड़े समझौते पर दोनों देशों के बीच बात बनती हैं।


