पश्चिम एशिया के हालात पर पीएम मोदी आज करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल बैठक
Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब दुनिया पर भी पड़ने लगा हैं। ईरान और खाड़ी देशों से तेल और गैस की आपूर्ति पूरी दुनिया में होती हैं। इस युद्ध के कारण इसकी सप्लाई में काफी दिक्कत आ रही हैं। कई देशों के पास तेल के भंडार खत्म होते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि भारत में फिलहाल इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा हैं। केंद्र सरकार लगातार तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर रणनीति बना रही हैं। इस बीच पीएम मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल बैठक करेंगे।
युद्ध के वैश्विक असर से निपटने का क्या प्लान..?
बता दें मिडिल ईस्ट की जंग फिलहाल खत्म होती दिखाई नहीं दे रही हैं, ऐसे में अगर ये लंबे समय तक चलती हैं तो फिर दुनिया में एक बार फिर कोरोना काल जैसी स्थिति बन सकती हैं। मिडिल ईस्ट में जारी जंग से निपटने के लिए मोदी ने आह्वान किया है कि सभी राज्य सरकारों को केंद्र सरकार के साथ मिलकर "टीम इंडिया" के रूप में काम करना होगा। आज पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनकी तैयारियों पर चर्चा करेंगे कि कैसे युद्ध के संभावित दुष्प्रभावों से आमजन को सुरक्षित रखा जाए।
कोविड के वक्त भी पीएम मोदी की रणनीति आई थी काम
बता दें कुछ साल पहले जब दुनियाभर में कोरोना काल की स्थिति बनी थी, तब हर देश में हाहाकार मचा हुआ था। लेकिन उस समय दुनिया के सबसे बड़े जनसख्यां वाले देश भारत में इसका प्रभाव काफी कम दिखा। इसके पीछे पीएम मोदी की खास रणनीति भी काम आई थी। उन्होंने पहले ही स्थिति को भांपते हुए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लगातार चर्चा करते हुए कोरोना काल से निपटने का का खास प्लान तैयार किया था।


