लोकसभा में बड़ा हंगामा, विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित
लोकसभा में बड़ा हंगामा, विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित
Lok Sabha Speaker: संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में बड़ा हंगामा मच गया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा है। बता दें पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब और भारत-अमेरिकी व्यापार सौदे को लेकर सोमवार को भी हंगामा जारी रहा।
राहुल गांधी के भाषण की मांग पर अड़ विपक्ष
बता दें लोकसभा में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। सोमवार को एक बार फिर सदन की कार्यवाही हंगामे के कारण स्थगित करनी पड़ी। लोकसभ में विपक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण की मांग कर रहा है। जबकि दूसरी तरफ स्पीकर ओम बिरला नियम के अनुसार चर्चा के लिए कह रहे हैं। इस बीच सांसद चर्चा की मांग पर अड़े रहे, जिसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में विपक्ष!
लोकसभा की कार्यवाही से पहले विपक्ष के नेताओं ने सदन में बैठक की। बताया जा रहा है कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने कि तैयारी कर रहा है। विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर बिरला पर पक्षपातपूर्ण आचरण का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कई कारण बताए हैं।


