ओडिशा: कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में लगी भयंकर आग, 10 लोगों की मौत

SCB Medical College Cuttack: ओडिशा के कटक से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। सोमवार तड़के कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में अचानक भीषण आग लग गई।

Surya Soni
Published on: 16 March 2026 9:08 AM IST
SCB Medical College Cuttack
X

SCB Medical College Cuttack: ओडिशा के कटक से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। सोमवार तड़के कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में अचानक भीषण आग लग गई। अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में आग की इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। ओडिशा के सीएम मोहन मांझी भी मौके पर पहुंचे हैं।

अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल

सोमवार सुबह करीब तीन बजे की ये घटना बताई जा रही है। कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर विभाग के पहली मंज़िल पर अचानक आग लगने अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर वे मरीज शामिल हैं, जो ट्रॉमा केयर ICU में भर्ती थे। ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर विभाग में भयंकर आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीमें भी राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

सीएम मोहन मांझी ने घटना पर जताया गहरा दुख

बता दें एससीबी मेडिकल कॉलेज में इस आग लगने की घटना पर ओडिशा के सीएम मोहन मांझी ने दुख जताया है। सीएम मोहन मांझी ने इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों को 25 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि इस दुखद घटना की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story