शीतला माता मंदिर भगदड़ में 9 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का एलान

Nalanda Mandir Stampede: बिहार के नालंदा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शीतला माता मंदिर में भगदड़ के दौरान 9 श्रद्धालुओंं की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।

Surya Soni
Published on: 31 March 2026 1:59 PM IST
Nalanda Mandir Stampede
X

Nalanda Mandir Stampede: बिहार के नालंदा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शीतला माता मंदिर में भगदड़ के दौरान 9 श्रद्धालुओंं की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। बता दें आज शीतला अष्ठमी के अवसर मंदिर में काफी भीड़ एकत्रित हो गई। दर्शन की जल्दी में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और अफरातफरी के बीच कई लोग भीड़ में दब गए।

मृतकों में 8 महिलाएं शामिल

बता दें बिहार के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में आज शीतला अष्ठमी के अवसर सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मौके पर मेला भी लगा था, जिससे भीड़ और बढ़ गई थी। फिलहाल भगदड़ के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि भीड़ ज्यादा होने के के कारण भीड़ को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं रहे होंगे। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई..?

बिहार के नालंदा जिले में स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर एंबुलेंस और प्रशासन की टीमें पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। इस घटना ने मंदिर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर हादसे पर शोक जताया और मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा की। मृतकों को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति) की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक जताया और केंद्र सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story