गुजरात के मेहसाणा में बड़ा सड़क हादसा! डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत

Mehsana Car Accident: देशभर में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। यूपी के मथुरा में एक दिन पहले हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।

Surya Soni
Published on: 21 Feb 2026 2:30 PM IST
गुजरात के मेहसाणा में बड़ा सड़क हादसा! डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत
X

Mehsana Car Accident: देशभर में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। यूपी के मथुरा में एक दिन पहले हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। अब शनिवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बता दें गुजरात के मेहसाणा में दर्दनाक हादसा हो गया। उन्झा-मेहसाना हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

डिवाइडर से टकराई कार

बता दें उन्झा-मेहसाना हाईवे पर पर शनिवार को ये हादसा हुआ। बताया जा रहा हैं कि कार में सवार लोग एक शादी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, उनकी इको कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार लोग मूल रूप से राजस्थान के निवासी है। वे वर्तमान में अहमदाबाद के रामोल इलाके में रहते हैं। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए।

वाहन के परखच्चे उड़ गए

इस घटना के बाद की तस्वीर देखकर लोग सहम गए। ऊंझा के उनावा क्षेत्र के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। ये टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पिता-पुत्र, एक महिला, एक बच्चे और एक बुजुर्ग महिला सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story