मथुरा में दर्दनाक हादसा! गोवर्धन ड्रेन में गिरी कार, 4 की मौत

Mathura Car Accident: देशभर से सड़क हादसों की खबरें विचलित कर देती है। अब एक और दर्दनाक हादसा मथुरा में सामने आया है। यहां बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर

Surya Soni
Published on: 19 Feb 2026 9:20 AM IST
मथुरा में दर्दनाक हादसा! गोवर्धन ड्रेन में गिरी कार, 4 की मौत
X

Mathura Car Accident: देशभर से सड़क हादसों की खबरें विचलित कर देती है। अब एक और दर्दनाक हादसा मथुरा में सामने आया है। यहां बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक पानी की टंकी टकराकर गोवर्धन ड्रेन में गिर गई। गोवर्धन ड्रेन में पानी का बहाव तेज होने के चलते कार पूरी तरह पानी में डूब गई, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

ड्रेन में डूब गई पूरी कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा देर रात हुआ। राजस्थान सीमा पर स्थित मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला देविया में एक सड़क किनारे पानी की टंकी से टकराकर कार गोवर्धन ड्रेन में गिर गई। ड्रेन में पानी अधिक था। पूरी कार डूब गई। उसमें सवार चार लोग भी डूब गए। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने ड्रेन से लोगों को कार सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चारों की मृत्यु हो चुकी थी।

ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला

बता दें इस हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करते हुए कार में सवार लोगों को बाहर निकला। लेकिन तब तक कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर की मदद से रस्सी डालकर कार को ड्रेन से बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक यह सभी किसी कार्यक्रम में शामिल होने डीग की ओर जा रहे थे।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story