फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की आज से तीन दिवसीय भारत यात्रा, मुंबई में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Macron India visit: पिछले कुछ सालों में भारत की विश्वपटल पर एक ख़ास पहचान बनी हुई हैं। अमेरिका, रूस, सहित तमाम बड़े देशों की नज़र भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर हैं।
Macron India visit: पिछले कुछ सालों में भारत की विश्वपटल पर एक ख़ास पहचान बनी हुई हैं। अमेरिका, रूस, सहित तमाम बड़े देशों की नज़र भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर हैं। एक समय रूस को भारत का सबसे करीबी माना जाता था, लेकिन अब रूस के अलावा भी कई देश भारत के साथ अपने रिश्ते काफी मजबूत कर रहे हैं। इसमें एक नाम फ्रांस का भी शामिल हो गया हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की आज से तीन दिवसीय भारत यात्रा शुरू होगी।
मुंबई में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले तीन दिन तक भारत में रहेंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन उनकी मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कर अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत में रहेंगे। दोनों देश सह-विकास और सह-उत्पादन पर जोर दे रहे हैं, साथ ही हिंद-प्रशांत और एआई जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाएंगे।
मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा
बता दें पिछले कुछ सालों में भारत और फ्रांस के बीच काफी मित्रवत व्यवहार देखने को मिल रहा हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बीते कुछ सालों में भारत के चार दौरे कर चुके हैं। यह उनकी भारत की चौथी यात्रा हैं। मंगलवार शाम यानी आज को मोदी और मैक्रों संयुक्त रूप से 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' का उद्घाटन भी करेंगे।
भविष्य की रक्षा रूपरेखा पर चर्चा होगी
बता दें आज बेंगलुरु में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अगुवाई में भविष्य की रक्षा रूपरेखा पर महत्वपूर्ण बैठक होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वैटरीन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई अहम रक्षा सौदों को मंजूरी मिलने की भी संभावना है। 'हैमर' मिसाइलों के संयुक्त विनिर्माण के लिए एक संयुक्त उद्यम पर समझौता ज्ञापन पर भी दोनों रक्षा मंत्रियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर संभावित हैं।


