LPG गैस सिलेंडर की किल्लत पर सरकार के बड़े फैसले, आम उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

LPG Crisis: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बीच देश में LPG गैस सिलेंडर की किल्लत पर सरकार ने कड़े कदम उठाए है।

Surya Soni
Updated on: 12 March 2026 9:54 AM IST
LPG gas cylinder supply
X

LPG Crisis: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बीच देश में LPG गैस सिलेंडर की किल्लत पर सरकार ने कड़े कदम उठाए है। भारत में ईंधन की किल्लत को लेकर उड़ रही अफवाहों पर सरकार ने देश की जनता को बड़ा सन्देश देते हुए कई बड़े फैसले किए है, इससे आम उपभोक्ताओं LPG गैस सिलेंडर और तेल को लेकर राहत मिलेगी।

25 दिन बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग

केंद्र सरकार ने सोमवार को LPG सिलेंडर बुकिंग की अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया. इसकी वजह जमाखोरी को रोकना है। इसका मतलब है कि अब डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग हो सकती है। पहले यह 21 दिनों के बाद हुआ करती थी।

LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने रसोई गैस की आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं को कुकिंग गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत की तेल रिफाइनरियों ने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का उत्पादन करीब 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

जमाखोरी के खिलाफ केंद्र का एक्‍शन

केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (DGP) के साथ बैठक की। बैठक में राज्यों को जमाखोरी और कालाबाज़ारी रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा यह भी कहा गया कि जनता तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाने के लिए हर राज्य एक अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त करे, जो नियमित रूप से अपडेट साझा करे।


केंद्र सरकार की लोगों से पैनिक नहीं करने की अपील

पैनिक न हों सरकार ने जनता से विशेष अपील की है कि वे घबराहट में आकर ईंधन की बुकिंग या खरीदारी न करें। यह एक वैश्विक चुनौती जरूर है, लेकिन भारत की ऊर्जा सुरक्षा पुख्ता है। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि लोग अफवाहों से बचें और अनावश्यक भंडारण न करें, क्योंकि पैनिक बुकिंग से व्यवस्था पर बेवजह दबाव बढ़ता है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story