दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Asha Bhosle passes away: दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
Asha Bhosle passes away: दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां आज सुबह उनका देहांत हो गया। यह दुखद खबर उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं आशा भोसले
दिग्गज गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ फेफड़ों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी थीं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
12 हजार से ज्यादा गीत गाए
आशा भोसले के निधन से भारतीय सिनेमा जगत को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को गायिका की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए और संगीत जगत में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उनके निधन से बॉलीवुड, महाराष्ट्र और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।


