झारखंड निकाय चुनाव के कुछ देर में आएंगे नतीजे, 23 फरवरी को हुआ था मतदान

Jharkhand Municipal Election 2026: हाल ही में महाराष्ट्र में निकाय चुनाव देखने को मिले थे। अब झारखंड के निकाय चुनाव के नतीजे कुछ देर में आने शुरू हो जाएंगे।

Surya Soni
Published on: 27 Feb 2026 7:56 AM IST
झारखंड निकाय चुनाव के कुछ देर में आएंगे नतीजे, 23 फरवरी को हुआ था मतदान
X

Jharkhand Municipal Election 2026: हाल ही में महाराष्ट्र में निकाय चुनाव देखने को मिले थे। अब झारखंड के निकाय चुनाव के नतीजे कुछ देर में आने शुरू हो जाएंगे। बता दें झारखंड की 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान के तीन दिन बाद यानी 27 फरवरी को चुनाव परिणाम आएंगे। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं, जबकि नतीजों से पहले सुरक्षा भी चाक-चौबंद हैं।

सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

बता दें शुक्रवार यानी आज सुबह आठ बजे से झारखंड की 48 नगर निकायों के चुनावी परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। इस चुनाव परिणाम से संकेत मिलेगा कि आखिर लोकल सियासत की दिशा क्या होगी। झारखंड नगर निकाय चुनाव मत पत्र (बैलेट पेपर) के जरिए कराए गए। इसमें मत पत्र पर NOTA का विकल्प नहीं दिया गया था।

48 नगर निकायों में कुल 1,087 वार्ड

बता दें झारखंड के नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में 9 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 20 म्युनिसिपल काउंसिल और 19 नगर पंचायतें शामिल थीं। इनमे कुल 1,087 वार्ड हैं, जिसमें 41 वार्ड में पार्षद निर्विरोध चुने गए, जबकि 1,042 वार्डों में आज चुनाव के बाद पार्षद का फैसला होगा।

कितने उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला?

मेयर और चैयरमेन पद के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद पदों के लिए 2,727 महिलाओं सहित 5,562 उम्मीदवारों ने चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाई। झारखंड में निकाय चुनाव 23 फरवरी को हुए थे, जिसमें कुल 43 लाख वोटरों में से 63 प्रतिशत से ज्यादा ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story