जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर बड़ा हादसा, बस-बाइक की टक्‍कर में गई 3 लोगों की जान

Jaipur Delhi Highway Accident: राजस्थान में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। ईद के त्यौहार के चलते सड़कों पर वाहनों की लाइन नज़र आ रही थी।

Surya Soni
Published on: 22 March 2026 10:28 AM IST
Jaipur Delhi Highway Accident
X

Jaipur Delhi Highway Accident: राजस्थान में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। ईद के त्यौहार के चलते सड़कों पर वाहनों की लाइन नज़र आ रही थी। लेकिन इस बीच जयपुर-दिल्ली हाईवे पर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बता दें जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर चंदवाजी क्षेत्र में ताला मोड़ के पास एक रोडवेज बस और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर बड़ा हादसा

जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर सड़क हादसे लगातार बढ़ते हो जा रहे हैं। कई बार हाई स्पीड के कारण लोगों की जान चली जाती हैं। शनिवार को भी जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ़्तार के कारण 3 युवकों की मौत हो गई। एक ही बाइक पर सवार होकर चार युवक हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

इस दर्दनाक हादसे के बाद की तस्वीर काफी विचलित करने वाली थी। बस की टक्कर से बाइक के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। ज‍िसकी वजह से कुछ देर के ल‍िए जाम लग गया. हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया, और यातायात को सुचारू कराया।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story