पीएम मोदी और नेतन्याहू की हुई मुलाकात, कई बड़े समझौतों पर बनी बात

Surya Soni
Published on: 26 Feb 2026 5:41 PM IST
पीएम मोदी और नेतन्याहू की हुई मुलाकात, कई बड़े समझौतों पर बनी बात
X

India Israel Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज इजरायल दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी दूसरी बार इजरायल दौरे पर गए हैं। पीएम मोदी और नेतन्याहू की गुरुवार को मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर इजरायल ने भी ख़ास तैयारी की हैं। इजरायल की संसद नेसेट तिरंगे की रोशनी से नहा उठी है।

कई बड़े समझौतों पर बनी बात

भारत और इजराइल के बीच रिश्तों को और मजबूत करने के लिए पीएम मोदी और नेतन्याहू की मौजूदगी में कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि ''नौ साल पहले उन्हें पहली बार इजराइल आने का मौका मिला था और अब नौ साल बाद दोबारा यहां आना उनके लिए गर्व का क्षण है।''

भारत-इजरायल के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप

इजरायल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का बृहस्पतिवार को दूसरा और आखिरी दिन है। दौरे के दूसरे दिन यरुशलम में पीएम मोदी और प्रधनमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद साझा बयान में पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने समय की कसौटी पर खरे उतरे रिश्ते को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह दोनों देशों की उम्मीदों की झलक है।

दुनिया में आतंकवाद की कोई जगह नहीं: पीएम मोदी

पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीत यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद PM मोदी ने कहा, "भारत और इजरायल इस बात पर साफ हैं कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। आतंकवाद को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ लड़ते रहेंगे।"

Surya Soni

Surya Soni

Next Story