हरियाणा निकाय चुनाव 2026 की तारीख का एलान, जानें इलेक्शन का पूरा शेड्यूल

Haryana Local Elections 2026: हरियाणा में जल्द ही निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने जा रहे हैं। सोमवार यानी आज राज्य चुनाव आयोग ने इसकी तारीख की घोषणा

Surya Soni
Published on: 13 April 2026 1:00 PM IST
Haryana Local Elections 2026
X

Haryana Local Elections 2026: हरियाणा में जल्द ही निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने जा रहे हैं। सोमवार यानी आज राज्य चुनाव आयोग ने इसकी तारीख की घोषणा करते हुए इलेक्शन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। राज्य चुनाव आयुक्त दविंदर कल्याण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश के नगर निगमों सहित नगर परिषद और पालिकाओं के चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी।

चुनाव आयुक्त दविंदर कल्याण ने क्या कहा..?

राज्य चुनाव आयुक्त दविंदर कल्याण ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 'लोकतंत्र मात्र चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर दिन निभाई जाने वाली एक जिम्मेदारी है।' बता दें कि नगर निगमों के साथ-साथ जिला परिषद और पंचायती राज संस्थाओं के खाली पड़े पदों के लिए उपचुनाव भी इसी समय सारणी के अनुसार कराए जाएंगे।'

21 से 25 अप्रैल तक नामांकन

हरियाणा में होने वाले निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में अब कुछ ही समय बचा हैं। अगले सात दिनों बाद यानी 21 से 25 अप्रैल तक नामांकन शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का एलान किया जाएगा। वहीं, 10 मई को वोटिंग और 13 मई को रिजल्ट का एलान कर दिया जाएगा।

जानें इलेक्शन का पूरा शेड्यूल

नामांकन: 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक

दस्तावेजों की जांच: 27 अप्रैल

चुनाव चिन्ह: 28 अप्रैल

मतदान: 10 मई

परिणाम: 13 मई

Surya Soni

Surya Soni

Next Story